March 9, 2026

जेपी नड्डा के कार्यकाल की जयराम ठाकुर ने सराहना की

Date:

Share post:

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश (जेपी) नड्डा को उनके ऐतिहासिक, सशक्त और संगठनात्मक रूप से सफल कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं और अभिनंदन प्रेषित किए।

ठाकुर ने कहा कि हिमाचल की माटी के लाल नड्डा जी ने विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल के शीर्ष पद पर आसीन होकर जिस कुशलता और दूरदर्शिता से संगठन का संचालन किया, वह प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी नेतृत्व में नड्डा जी का कार्यकाल संगठन और सरकार के बीच सशक्त समन्वय का उदाहरण बनकर उभरा, जिससे पार्टी ने चुनावी राजनीति में शानदार जीत दर्ज की।

जयराम ठाकुर ने उल्लेख किया कि नड्डा जी के नेतृत्व में भाजपा ने सांठगठित संगठन विस्तार, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में सफलता प्राप्त की। उनके मार्गदर्शन में पार्टी ने कठिन से कठिन चुनौतियों का सामना किया और वैचारिक रूप से मजबूती हासिल की।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश के विकास में नड्डा जी के योगदान की भी सराहना की और कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा प्रदेश को दी गई अनगिनत विकास सौगातों में नड्डा जी का योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। साथ ही, नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए उन्होंने विश्वास जताया कि पार्टी उनके नेतृत्व में भी राष्ट्र सेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर रहेगी।

ठाकुर ने नड्डा जी के कार्यकर्ता से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक के सफर और संगठन को नई ऊँचाई पर ले जाने वाले परिश्रम को पार्टी के हर कार्यकर्ता के लिए ऊर्जा का स्रोत बताया। उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं उर्वरक मंत्री जेपी नड्डा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।

Himachal Among Top States in Electric Mobility

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

IIAS Hosts Radhakrishnan Philosophy Seminar

A two-day international seminar on “Darśana of Radhakrishnan: Eternal and Temporal” was inaugurated at the Indian Institute of...

Grassroots Worker Sent to Rajya Sabha: Sukhu

A felicitation ceremony was organised at Rajiv Bhavan Shimla to celebrate the election of Congress leader Anurag Sharma...

Govt Revises Pre-Paid Taxi Fare from ISBT Shimla

The Transport Department Himachal Pradesh has revised the fare rates for pre-paid taxis operating on a point-to-point basis...

Negi Directs Speedy Disposal of Lease Cases

Jagat Singh Negi, Revenue and Horticulture Minister of Himachal Pradesh, on Monday directed revenue officials to dispose of...