राजस्व, बागवानी, जनजातीय विकास एवं जन शिकायत निवारण मंत्री जगत सिंह नेगी की अध्यक्षता में आज किसानों के विकास के लिए काम करने वाली सामाजिक संस्था लघु किसान कल्याण एकता हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं और मांगों पर चर्चा की गई। इस दौरान यह भी बताया गया कि चकौतादार के आंकड़ों का डेटा प्रशासन के पास मौजूद रिकॉर्ड से मिलान नहीं हो पा रहा है।
मंत्री ने अधिकारियों को चकौतादार का डेटा शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए और कहा कि डेटा प्राप्त होने के बाद सरकार किसानों के हित में उचित निर्णय लेगी।



