
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाषाविद, साहित्यकार, लेखक तथा हिमाचल प्रदेेश कला संस्कृति भाषा अकादमी के सचिव डॉ. कर्म सिंह ने की। शंखनाद विशिष्ट सम्मान समारोह में हितेन्द्र शर्मा सहित पद्मश्री विद्यानन्द सरैक, प्रसिद्ध समाजसेवी और राष्ट्रीय मुस्लिम मंच की प्रदेश संयोजक जीनत खान, शिक्षाविद, साहित्यकार एवं डाईट नाहन के प्राचार्य ऋषिपाल शर्मा, प्रदेश के माने जाने साहित्यकार लेखक उपन्यासकार डॉ. गंगा राम राजी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
समारोह में लोक संस्कृति और साहित्य में पद्मश्री विद्यानन्द सरैक, साहित्य में सावित्री आजमी, लोक संगीत में रूपेश्वरी शर्मा, पहाड़ी साहित्य में वयोवृद्ध साहित्यकार हेतराम पहाड़िया, साहित्य कला संवाद के लिए युवा हस्ताक्षर हितेन्द्र शर्मा, पत्रकारिता में हिमवंती मीडिया के संस्थापक अरविंद गोयल, अमर उजाला के वरिष्ठ पत्रकार योगेन्द्र अग्रवाल और दैनिक जागरण के पत्रकार राजन पुंडीर, साहित्य लेखन में डॉ. ईश्वर राही, दीपचन्द कौशल, कहानी लेखन और साहित्य में कृष्ण चन्द महादेविया, रंगमंच निर्देशन में रजित सिंह कंवर, लेखन प्रकाशन में प्रसिद्ध लेखक, साहित्यकार और अध्यात्मिक योग गुरू पवन बख्शी, कला में प्रसिद्ध चित्रकार घनश्याम कश्यप और युवा साहित्यकार गोविन्द गौरव को सम्मानित किया गया।