कुमारसैन में जन आभार: विकास पर जोर

Date:

Share post:

हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि राज्य सरकार जनसेवा, सुशासन और समग्र विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। वे कुमारसैन के ऐतिहासिक दरबार ग्राउंड में आयोजित जन आभार अभिवादन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इस अवसर पर स्थानीय विधायक कुलदीप सिंह राठौर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

मंत्री ने जनता के स्नेह और विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पहुंचाना है, जिसमें पंचायतों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि नारकंडा–डोजा–भदावली सड़क का लगभग 70 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है और जल्द इसका लोकार्पण किया जाएगा। इसके अलावा कथल नाला–कोटी नाला संपर्क मार्ग का लगभग 16 करोड़ रुपये और ओडी–कोटगढ़–बीथल सड़क का करीब 19 करोड़ रुपये की लागत से उन्नयन कार्य जारी है।

उन्होंने कहा कि नई ड्रेनेज नीति के तहत सड़कों में आधुनिक जल निकासी व्यवस्था और बड़े कलवर्ट बनाए जाएंगे ताकि बारिश के दौरान नुकसान से बचा जा सके। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना-4 के तहत क्षेत्र की आठ संपर्क सड़कें स्वीकृत की गई हैं।

मंत्री ने आश्वासन दिया कि दरबार मैदान के पास निर्माणाधीन सामुदायिक भवन के लिए आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराया जाएगा। कार्यक्रम के बाद उन्होंने लोगों की समस्याएं भी सुनीं और संबंधित विभागों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। विधायक कुलदीप सिंह राठौर ने भी सरकार के विकास कार्यों की सराहना करते हुए क्षेत्र के संतुलित विकास के लिए निरंतर सहयोग जारी रखने की बात कही।

Sukh-Aashray: A New Dawn for Himachal’s Children

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

CBuD ऐप से सुरक्षित होंगी भूमिगत सेवाएं

भूमिगत पाइपलाइन, बिजली केबल, गैस लाइन, ऑप्टिकल फाइबर सहित अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं को खुदाई के दौरान नुकसान से...

Hamirpur skater Samarth Atri to represent India at Asian Trophy

Young ice skater Samarth Atri from Bhoranj in Hamirpur district met CM Sukhu on Monday and sought his...

Himachal launches digital technical placement portal

CM Sukhu on Monday launched the 'Takniki Rozgar Setu' portal, a first-of-its-kind initiative of the Technical Education Department...

शिमला में 22 जुलाई को टैक्स जागरूकता कार्यक्रम

आयकर विभाग की ओर से करदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से 22 जुलाई 2026 को शिमला में...