लेडी गवर्नर  ने उड़ान संस्था के ‘विशेष योग्यता’ वाले बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन

Date:

Share post:

शनिवार दिनांक 15-06-2024 को राज्य रेडक्रॉस की अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्षा जानकी शुक्ला (लेडी गवर्नर) ने उड़ान संस्था न्यू शिमला के 40 विशेष योग्यता वाले बच्चों के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर अस्पताल कल्याण अनुभाग की कार्यकारी सदस्या डा. किमी सूद ने बताया की राज्य रेडक्रॉस का अस्पताल कल्याण अनुभाग प्रतिमाह लेडी गवर्नर की अध्यक्षता में ज़रूरतमंद लोगों/बच्चों एवं रोगियों आदि की सहायता में अपनी अग्रणी भूमिका अदा कर रहा है।

उन्होंने आज की गतिविधि के सन्दर्भ में कहा कि लेडी गवर्नर जानकी शुक्ला ने आज अपने जन्मदिन के उपलक्ष में उड़ान संस्था के विशेष योग्यता वाले 40 बच्चों को फल एवं खिलौने वितरित किए तथा उड़ान संस्था द्वारा किए जा रहे कार्यों को सराहा। 

इस कार्यक्रम में राज्य रेडक्रॉस के सहायक सचिव संजीव कुमार तथा अस्पताल कल्याण अनुभाग की सदस्या वीना विज, सुविधा देवी, आशा शर्मा (पार्षद पटयोग वार्ड), कोमल भोयल एवं शशि सूद सहित राज्य रेडक्रॉस के स्वयंसेवकों ने भाग लिया।  

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Governor Calls for Preservation of Kangra Miniature Art

राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने आज भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (IIAS), राष्ट्रपति निवास, शिमला में आयोजित पांच दिवसीय कला...

टीबी मुक्त भारत अभियान में हिमाचल की बड़ी छलांग

स्वास्थ्य एवं सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश तपेदिक...

Himachal to Regularise 2,183 Forest Roads Under FRA

CM Sukhu on Saturday directed the Forest Department to prepare a comprehensive plan for the diversion of...

CM Pushes HPU Towards Green Hydrogen Research

CM Sukhu today inaugurated and laid the foundation stones of several development projects at Himachal Pradesh University (HPU),...