लाल बहादुर शास्त्री जयंती – डॉo कमल केo प्यासा

Date:

Share post:

डॉo कमल केo प्यासा
प्रेषक : डॉ. कमल के . प्यासा

2 अक्टूबर का दिन दो महान हस्तियों की जयंती का दिन है, अर्थात इस दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है। दोनों ही सीधे-सादे, सत्य और अहिंसा के पुजारी, गरीबों के मसीहा, सच्चे क्रांतिकारी और पक्के देशभक्त थे।

इस आलेख में मैं स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी की चर्चा कर रहा हूं। शास्त्री जी का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को माता श्रीमती राम दुलारी और पिता शरद प्रसाद श्रीवास्तव के घर, बनारस के निकट मुगल सराय में हुआ था। जब वे मात्र डेढ़ वर्ष के थे, तब उनके पिता का निधन हो गया। इसके बाद उनका पालन-पोषण ननिहाल में हुआ। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा के लिए बनारस में अपने चाचा के घर पर रहकर पढ़ाई की।

शास्त्री जी, महात्मा गांधी के विचारों से अत्यधिक प्रभावित थे और 16 वर्ष की आयु में उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में भाग लिया। काशी विद्यापीठ से शास्त्री की उपाधि प्राप्त करने के बाद उन्होंने 1927 में ललिता देवी से विवाह किया। 1930 में महात्मा गांधी द्वारा नमक सत्याग्रह में भी शास्त्री जी ने हिस्सा लिया और इसके लिए उन्हें कई बार जेल भी जाना पड़ा।

शास्त्री जी की क्रांतिकारी गतिविधियों को देखते हुए 1946 में उन्हें उत्तर प्रदेश का संसदीय सचिव नियुक्त किया गया। बाद में वे गृहमंत्री बने और 1951 में केंद्रीय मंत्रीमंडल में विभिन्न विभागों का नेतृत्व किया। उन्होंने रेल मंत्री रहते हुए नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे दिया था, जब एक रेल दुर्घटना हुई थी। पंडित नेहरू ने शास्त्री जी की विनम्रता और दृढ़ता की बहुत सराहना की।

लाल बहादुर शास्त्री जी की 30 वर्षों की सेवा ने उन्हें जन-जन में पहचान दिलाईउनके दिए “जय जवान जय किसान” नारे ने देश के जवानों और किसानों को सम्मानित किया। उन्होंने देश की खाद्यान्न संकट को हल करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए।

1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान उनकी भूमिका को भी भुलाया नहीं जा सकता। ताशकंद समझौते के बाद, 11 जनवरी 1966 की रात, उनकी मृत्यु हृदय गति रुकने के कारण हुई, हालांकि परिस्थितियां रहस्यमय बनी रहीं। मरणोपरांत उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया गया। शास्त्री जी की सादगी, देशभक्ति और ईमानदारी को देश हमेशा याद रखेगा। उनकी जयंती पर शत-शत नम

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

नशामुक्त भारत का संकल्प, विश्व रिकॉर्ड की ओर कदम

अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के अवसर पर द कलगीधर ट्रस्ट द्वारा संचालित 121 अकाल अकादमी विद्यालयों के 15...

वीबी-जी राम जी पर जयराम का सुक्खू सरकार पर हमला

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका...

नशा मुक्ति पर राज्यस्तरीय जागरूकता कार्यक्रम

अंतर्राष्ट्रीय मादक द्रव्य निवारण दिवस के अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से बचत भवन...

लंबित केसों के लिए बड़ा कदम, 21अगस्त से लोक अदालत

21 अप्रैल 2026 से शुरू किए गए “समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026” का समापन 21, 22 और...