लोक कला से गांव-गांव पहुंच रहा योजनाओं का संदेश

Date:

Share post:

सूचना एवं जन संपर्क विभाग के सांस्कृतिक दलों द्वारा शिमला जिले की अनुसूचित जाति बहुल ग्राम पंचायतों में प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को छात्रवृत्ति, स्वरोजगार, कौशल विकास, आवास, शिक्षा, सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। साथ ही पात्र लाभार्थियों को आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में भी बताया जा रहा है।

स्वर साधना कला मंच, जयश्वरी लोक नृत्य कला मंच, शिव कल्चर ट्रूप हल्लोग धामी और पूजा कला मंच ने थानाधार, भूट्टी, रामनगर, पुडग, मलयाणा, रझाणा, मंढोल और कोट काइना पंचायतों में लोकगीतों और नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

अभियान के दौरान अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र परिवारों को स्वरोजगार सहायता, स्वर्ण जयंती आश्रय योजना, निःशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण, अंतरजातीय विवाह पुरस्कार योजना और दिव्यांग छात्रवृत्ति जैसी योजनाओं की जानकारी दी गई।

इसके अलावा कलाकारों ने नशा मुक्ति, एंटी चिट्टा अभियान और सामाजिक जागरूकता के संदेश भी लोगों तक पहुंचाए। अधिकारियों ने लोगों से सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की।

Congress Protests Over Ram Mandir Donation Row in Shimla

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

CBuD ऐप से सुरक्षित होंगी भूमिगत सेवाएं

भूमिगत पाइपलाइन, बिजली केबल, गैस लाइन, ऑप्टिकल फाइबर सहित अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं को खुदाई के दौरान नुकसान से...

Hamirpur skater Samarth Atri to represent India at Asian Trophy

Young ice skater Samarth Atri from Bhoranj in Hamirpur district met CM Sukhu on Monday and sought his...

Himachal launches digital technical placement portal

CM Sukhu on Monday launched the 'Takniki Rozgar Setu' portal, a first-of-its-kind initiative of the Technical Education Department...

शिमला में 22 जुलाई को टैक्स जागरूकता कार्यक्रम

आयकर विभाग की ओर से करदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से 22 जुलाई 2026 को शिमला में...