Loksabha Elections 2024 – जुब्बल विद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

Date:

Share post:

Loksabha Elections 2024 – आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आज राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जुब्बल में स्वीप गतिविधियों का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी जुब्बल राजीव सांख्यान ने की। उन्होंने मतदाता की लोकतंत्र में भूमिका एवं मतदान के महत्त्व पर अपने विचार प्रस्तुत किये तथा मतदाताओं को बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान भी किया।

इसके पश्चात् नोडल अधिकारी स्वीप डॉ. किशोर जोधटा ने अपने विचार प्रस्तुत किये, जिसमें उन्होंने मतदाता जागरूकता पर विशेष बल दिया। इसके उपरांत स्वीप टीम के सदस्य नरेश शर्मा ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। इसके अतिरिक्त विद्यालय में दो पोलिंग बूथ भी बनाये गए, जिससे छात्राओं को मतदान प्रक्रिया की जानकारी उपलब्ध करवाई गई।

कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां दी गयी, जिसमें मतदान विषय पर भाषण, विशेष गीत और नृत्य प्रस्तुत किया गया। इन प्रस्तुतियों के माध्यम से मतदान की महत्ता पर प्रकाश डाला गया। इसके अतिरिक्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार जुब्बल एवं स्वीप टीम के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Loksabha Elections 2024 – जुब्बल विद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

गेयटी थिएटर में एस.आर. हरनोट के उपन्यास पर आलोचना पुस्तक का लोकार्पण

ऐतिहासिक गेयटी थिएटर सभागार में शुक्रवार को प्रख्यात कथाकार एस.आर. हरनोट के चर्चित उपन्यास ‘नदी-रंग जैसी लड़की’ पर...

PM Modi Praises ISRO for Historic GSLV-F17 EOS-05 Launch

Prime Minister Narendra Modi praised the Indian Space Research Organisation (ISRO) following the successful launch of the GSLV-F17...

Major NCPCR Crackdown Saves 3,800 Children from Exploitation

In a major nationwide effort to combat child exploitation, the National Commission for Protection of Child Rights (NCPCR)...

महान दार्शनिक और शिक्षक डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन

डॉ. कमल के. प्यासा - मण्डी राजनीति में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जैसे बहुमुखी व्यक्तित्व (विद्वान, शिक्षाविद, महान दार्शनिक और...