लूहरी जल विद्युत परियोजना से प्रभावित लोगों की मांगों को लेकर आज एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें उपायुक्त अनुपम कश्यप ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि उनकी शिकायतों और मांगों पर प्राथमिकता के आधार पर सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने बताया कि फसल नुकसान के मुआवजे के लिए बनाई जाने वाली समिति समेत अन्य लंबित समितियों की अधिसूचना दो दिनों में जारी कर दी जाएगी। इसके बाद ही प्रभावितों को उचित मुआवजा दिया जा सकेगा।
एडीएम (कानून एवं व्यवस्था) पंकज शर्मा 8 और 10 जुलाई को प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर समस्याएं सुनेंगे और समाधान हेतु रिपोर्ट देंगे। उपायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि अवैध डंपिंग पाई जाती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस बैठक में पूर्व विधायक राकेश सिंघा, पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी, और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।



