हि० प्र० स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रेस के नाम जारी वक्तव्य में बताया है कि शैक्षणिक सत्र 2021-22 के मैट्रिक व जमा दो श्रेणी के नियमित परीक्षार्थियों की Term-II परीक्षाओं की दिनांक सूचियों को अन्तिम रूप से जारी किया जा रहा है। परीक्षाओं के संचालन की तिथियों का विवरण निम्न प्रकार से है:
कमांक | परीक्षा का नाम | परीक्षा तिथियां | समय |
1 | 10th | 26.03.2022 से 08.04.2022 तक। | प्रातः कालीन सत्र 8:45 से 12:00 बजे तक। |
2 | 12th | 22.03.2022 से 13.04.2022 तक। | सायः कालीन सत्र 1:45 से 5:00 बजे तक। |
परीक्षा संचालन में नियुक्त समस्त स्टॉफ के साथ ही परीक्षार्थियों को फेसमास्क पहनना अनिवार्य होगा। परीक्षार्थियों को परीक्षा देने के लिए आधा घण्टा पूर्व अपने केन्द्र पर उपस्थिति देनी होगी व उन्हें सैनिटाईज़र या साबुन/पानी से हैंड वाश करने के उपरान्त ही परीक्षा भवन में प्रवेश दिया जाएगा तथा परीक्षा हाल में भी उचित सोशल डिस्टैंसिंग अपनाते हुए ही बैठने की व्यवस्था की जाएगी।
पूरी पीडीएफ देखने के लिया लिंक का प्रयोग करें