मजबूत हिमाचल का संकल्प, जाबरी को मिला महिला मंडल भवन

Date:

Share post:

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बठमाना के अंतर्गत जाबरी में नवनिर्मित महिला मंडल भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने प्रदेश की आर्थिक स्थिति और विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा की।

मंत्री ने कहा कि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है, इसलिए फिजूलखर्ची से बचना आवश्यक है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेश इस संकट से उबरकर पुनः एक सशक्त राज्य के रूप में उभरेगा। उन्होंने याद दिलाया कि पूर्व में भी ऐसे कठिन दौर आए, लेकिन हिमाचल निरंतर प्रगति की राह पर आगे बढ़ता रहा है।

उन्होंने ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि ‘हिम ईरा’ ब्रांड के माध्यम से प्रदेश सरकार महिलाओं द्वारा तैयार स्थानीय उत्पादों को देशभर में पहुंचा रही है, जिससे उन्हें घर बैठे रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। करीब साढ़े तीन लाख रुपये की लागत से बने महिला मंडल भवन का उपयोग महिलाएं अपनी आजीविका सुदृढ़ करने के लिए करें, यह उनकी अपेक्षा है।

क्षेत्रीय विकास पर बोलते हुए मंत्री ने बताया कि धामी कॉलेज में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किया जा रहा है। धामी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को आदर्श अस्पताल बनाने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है, जबकि सुन्नी अस्पताल की क्षमता 100 बेड तक बढ़ा दी गई है। स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

उन्होंने जानकारी दी कि 25 करोड़ रुपये की लागत से नई पेयजल योजना तैयार की जा रही है, जिससे क्षेत्र के शेष घरों को लाभ मिलेगा। सिंचाई योजनाओं पर भी कार्य जारी है। जायसी मंदिर के पास खेल मैदान बनाने और जिम के लिए दो लाख रुपये देने की घोषणा भी उन्होंने की।

मंत्री ने बताया कि पिछले तीन वर्षों में शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में 375 से 400 करोड़ रुपये विभिन्न विकास कार्यों पर व्यय किए गए हैं। बठमाना पंचायत के लिए अब तक 20 लाख रुपये जारी किए जा चुके हैं। मंगला माता से भीगड़ी सड़क के लिए औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बजट जारी किया जाएगा। धामी में नए सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए भूमि की तलाश की जा रही है।

उन्होंने युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए कहा कि चिट्टे जैसी नशीली वस्तुएं युवाओं के भविष्य को प्रभावित कर रही हैं। यदि कोई व्यक्ति नशे के कारोबार में संलिप्त दिखे तो उसकी सूचना पुलिस को दें। उन्होंने कहा कि सुरक्षित युवा पीढ़ी ही विकास कार्यों का वास्तविक लाभ उठा सकती है।

पूर्व विधायक सोहन लाल ने महिला मंडल भवन को गांव के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे सामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।

जनसभा के दौरान स्थानीय लोगों ने विभिन्न समस्याएं भी उठाईं। धामी में कृषि विभाग के सेल ऑफिस के बंद होने से किसानों को हो रही परेशानी पर मंत्री ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। थारट सड़क और डंगे के अधूरे कार्यों को भी शीघ्र पूरा करने की बात कही गई।

Himachal to Enforce Mobile Phone Ban in Schools

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

हिमाचल के प्राचीन कुषाण सिक्के

 डॉ. कमल के. प्यासा - मण्डी कुषाण कालीन सिक्के हिमाचल में मण्डी के अतिरिक्त कांगड़ा के कानिहारा व ज्वालामुखी,...

Himachal’s First Biochar Plant Nears Completion

CM Sukhu today reviewed the progress of the country’s first indigenous biochar plant being established at Neri in...

बाल कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध: सीएम सुक्खू

जिला ऊना बाल कल्याण समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष ओंकार कपिला ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार...

खेल युवाओं के चरित्र निर्माण की नींव: रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि खेल न केवल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक...