मेहली स्कूल में चमके प्लस टू के सितारे, मिला भव्य सम्मान

Date:

Share post:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मेहली में जमा दो बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या सुमन चंदेल ने की। समारोह के दौरान विद्यालय के शत-प्रतिशत परीक्षा परिणाम पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। छात्रा स्नेहा ने 94.61 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं नीलय ने 88 प्रतिशत अंक हासिल कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि अनुष्का ने 84 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अध्यापकों एवं अभिभावकों ने भी विद्यार्थियों की उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों ने अपनी सफलता के अनुभव साझा किए और कठिन परिश्रम को सफलता की कुंजी बताया। समारोह के अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती सुमन चंदेल ने सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए अध्यापकों के अथक प्रयासों की सराहना की।

Governor Links Article 370 Move to Valmiki Justice

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

फर्जी डिग्रियों पर सख्त पहरा और नौकरियों पर सीधा फोकस

हिमाचल प्रदेश के निजी उच्च शिक्षण संस्थानों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने...

Kangra Set to Host Grand State-Level Sanskrit Day Celebrations

To mark the auspicious occasion of Shravan Purnima, the Department of Language and Culture, Himachal Pradesh, is organizing...

वाहनों की उम्र 15 साल करने पर अड़ी HP सरकार, केंद्र से उठाई मांग

मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 59 के तहत वाहनों की आयु सीमा निर्धारित करने का अधिकार केवल...

Lok Bhavan Extends Comfort to Needy Children at IGMC Hospital

In a warm humanitarian gesture, Governor Kavinder Gupta handed over 40 blankets from Lok Bhavan to Indira Gandhi...