मीमांसा 2026: गेयटी में सजेगा साहित्य, कला और सृजन का महोत्सव

Date:

Share post:

बच्चों और युवाओं में पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देने तथा साहित्यिक और रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर में 19 से 21 अगस्त, 2026 तक तीन दिवसीय ‘मीमांसा बाल साहित्य उत्सव 2026’ का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन भाषा एवं संस्कृति विभाग, हिमाचल प्रदेश तथा कीकली चैरिटेबल ट्रस्ट, शिमला के संयुक्त तत्वावधान में हिमाचल कला, संस्कृति एवं भाषा अकादमी और गेयटी ड्रामेटिक सोसायटी के सहयोग से आयोजित होगा।

उत्सव में विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत 25 वर्ष तक के विद्यार्थियों को भाग लेने का अवसर मिलेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में साहित्य के प्रति रुचि विकसित करना, रचनात्मक अभिव्यक्ति को मंच प्रदान करना तथा लेखकों और पाठकों के बीच सार्थक संवाद स्थापित करना है।

तीन दिवसीय आयोजन के दौरान पुस्तक समीक्षा, कविता एवं कहानी पाठ, लेखक संवाद, भाषा एवं शब्दावली प्रतियोगिताएं, कला एवं स्केचिंग प्रतियोगिताएं, भाषण प्रतियोगिता, रचनात्मक लेखन कार्यशालाएं और साहित्यिक चर्चा सत्र आयोजित किए जाएंगे। उत्सव में प्रतिष्ठित बाल साहित्यकार शोभा थरूर श्रीनिवासन मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी, जबकि प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट अजीत नारायण विशेष अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

युवा पाठकों को चयनित पुस्तकों पर समीक्षा प्रस्तुत करने और लेखकों के साथ संवाद करने का अवसर मिलेगा, वहीं युवा रचनाकार अपनी साहित्यिक प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकेंगे। आयोजकों ने बताया कि उत्सव से संबंधित विस्तृत कार्यक्रम और पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी शीघ्र जारी की जाएगी।

इच्छुक प्रतिभागी और संस्थान अधिक जानकारी के लिए कीकली चैरिटेबल ट्रस्ट, शिमला की ईमेल secy.keeklitrust@gmail.com अथवा मोबाइल नंबर 98161-48001, 98170-95985 और 80910-21796 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा भाषा एवं संस्कृति विभाग, हिमाचल प्रदेश के दूरभाष नंबर 0177-2626615 और 0177-2626616 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

कोटगढ़ के कारोबारियों को मिला डिजिटल सशक्तिकरण

 

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Himachal Backs GST Reforms but Calls for Balanced Enforcement

Attending the 57th GST Council meeting chaired by Union Finance Minister Nirmala Sitharaman at New Delhi's Bharat Mandapam,...

CM Sukhu Delivers Swift Action with Rs. 15.75 Crore Rural Upgrade

Fulfilling commitments made during his ‘Sarkar Gaon Ke Dwar’ visits to Bhatwari (Rohru) and Kasha-Pat (Rampur), CM Sukhu...

रिज पर छाए जाइका के ऑर्गेनिक उत्पाद, सैलानियों ने की जमकर खरीदारी

पहाड़ों की रानी शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर जाइका वानिकी परियोजना से जुड़े स्वयं सहायता समूहों के...

Bal Rangmanch Mahotsav Day Two Dazzles Audiences and Challenges Festival Judges

The spotlight burned brighter, the applause echoed louder, and the stakes reached a fever pitch on Day Two...