शिमला में कल दो अहम परियोजनाओं का शुभारंभ

Date:

Share post:

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार को शिमला जिला के दौरे के दौरान दो महत्वपूर्ण जनहित परियोजनाओं का लोकार्पण और उद्घाटन करेंगे। इस क्रम में वह संजौली में लगभग 3.18 करोड़ रुपये की लागत से तैयार बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम एवं मैदान को जनता को समर्पित करेंगे, जबकि मशोबरा में “नव-जीवन” नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का शुभारंभ भी करेंगे।

संजौली में निर्मित आधुनिक खेल परिसर क्षेत्र के युवाओं और खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। स्टेडियम में रसोईघर, चेंजिंग रूम, शौचालय और ओपन हॉल जैसी आवश्यक सुविधाएं विकसित की गई हैं, जिससे खिलाड़ियों को प्रशिक्षण और खेल आयोजनों के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा। सरकार का उद्देश्य युवाओं को खेल गतिविधियों से जोड़ने और प्रदेश में खेल अधोसंरचना को मजबूत बनाना है।

इसके बाद मुख्यमंत्री मशोबरा में “नव-जीवन” नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र का उद्घाटन करेंगे। यह केंद्र नशे से प्रभावित लोगों को उपचार, परामर्श और पुनर्वास सेवाएं प्रदान करेगा। साथ ही, नशे के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने और प्रभावित व्यक्तियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में भी अहम भूमिका निभाएगा।

प्रदेश सरकार नशे के खिलाफ व्यापक अभियान चला रही है और विभिन्न विभागों के समन्वय से इस चुनौती से निपटने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। “नव-जीवन” केंद्र की शुरुआत इस अभियान को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

ऑपरेशन ‘नया सवेरा’: चिट्टा नेटवर्क पर बड़ा वार

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Today, 2 Sep. 2026: World Coconut Day

World Coconut Day is observed annually on September 2 to highlight the agricultural, economic, and health significance of...

Centre Announces Tenzing Norgay National Adventure Awards

The Union Ministry of Youth Affairs and Sports has officially announced the recipients of the prestigious Tenzing Norgay...

UGC Notifies 54 Allied Healthcare Degrees to Boost Academic Parity

In a major overhaul of India’s healthcare education landscape, the Union Ministry of Health and Family Welfare, alongside...

Rising Scrub Typhus Cases Push Shimla Health Department into Action

HEALTH ALERT: PROTECT YOUR FAMILY FROM SCRUB TYPHUS RISKS Health authorities in Shimla have raised a crucial alert following...