नगर निगम सोलन: भाजपा ने रचा इतिहास

Date:

Share post:

शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सोलन नगर निगम में भाजपा की मेयर पद की प्रत्याशी सुषमा तथा डिप्टी मेयर पद के प्रत्याशी गौरव राजपूत की जीत पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि सोलन नगर निगम में भाजपा की यह जीत लोकतंत्र, जनविश्वास तथा पार्टी की जनसेवा एवं सुशासन की नीतियों की जीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश की सुक्खू सरकार ने अपने कार्यकाल में राजनीतिक दबाव और सत्ता के दुरुपयोग के माध्यम से लोकतांत्रिक संस्थाओं को प्रभावित करने का प्रयास किया, लेकिन सोलन की जनता के जनादेश के आगे ये प्रयास पूरी तरह विफल रहे।

जयराम ठाकुर ने कहा कि यह परिणाम इस बात का स्पष्ट संकेत है कि प्रदेश की जनता कांग्रेस सरकार की नीतियों से असंतुष्ट है और भाजपा की विकासोन्मुखी सोच तथा जनहितकारी राजनीति पर अपना विश्वास जता रही है।

उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित मेयर सुषमा और डिप्टी मेयर गौरव राजपूत नगर निगम सोलन में पारदर्शिता, जवाबदेही और विकास को प्राथमिकता देते हुए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। उन्होंने भाजपा के सभी पार्षदों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा सोलन की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी जनसेवा और विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ती रहेगी।

Governor Backs Ladli Swarozgar Yojana

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Dr. Ambedkar- A Sparkling Personality

 Jaya Sood A prolific writer, a great master A voice of voiceless, untrodden ones An abolisher of absolute untouchability Great respect to...

स्वतंत्रता दिवस और शहीद ऊधम सिंह

डॉ. कमल के. प्यासा - जीरकपुर (मोहाली) 15 अगस्त 1947 के दिन भारत पूर्ण रूप से अंग्रेजों की गुलामी...

सशक्त पंचायत और आत्मनिर्भर महिलाएं सरकार की प्राथमिकता: अनिरुद्ध सिंह

पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश की सभी पंचायतों...

Himachal Plans New Chandigarh-Style Satellite Town in BBN

Public Works and Urban Development Minister Vikramaditya Singh announced that the Himachal Pradesh government is aggressively pushing central...