March 7, 2026

नाहन में 8 मार्च को राज्य स्तरीय महिला दिवस समारोह

Date:

Share post:

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा महिला एवं बाल विकास निदेशालय, हिमाचल प्रदेश के तत्वावधान में 8 मार्च 2026 को जिला सिरमौर के नाहन में राज्य स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के अधिकारों, सम्मान और सशक्तिकरण के प्रति समाज की प्रतिबद्धता को मजबूत करना है।

विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इस अवसर पर सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने बताया कि समारोह में प्रदेश भर से करीब 10 हजार महिलाएं भाग लेंगी। इनमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, महिला मंडल की सदस्य, पंचायती राज संस्थाओं और शहरी स्थानीय निकायों की निर्वाचित प्रतिनिधियां शामिल होंगी।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के ऐतिहासिक संघर्षों, उपलब्धियों और समाज में उनके महत्वपूर्ण योगदान को सम्मानित करना है। साथ ही शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, आर्थिक आत्मनिर्भरता और सुरक्षा के क्षेत्रों में लैंगिक समानता तथा महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना भी इसका प्रमुख लक्ष्य है।

प्रवक्ता के अनुसार नाहन में आयोजित इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी और विशेष स्टॉल भी लगाए जाएंगे। इन स्टॉलों में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार उत्पादों का प्रदर्शन किया जाएगा, जिससे उनकी उद्यमिता और कौशल को बढ़ावा मिलेगा तथा स्थानीय उत्पादों के लिए नए बाजार अवसर भी उपलब्ध होंगे।

नेरचौक मेडिकल कॉलेज में रोबोटिक सर्जरी सुविधा शुरू

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

EV Charging Station Opens at Transport Dept

To promote clean energy and reduce operational costs, the Himachal Pradesh Transport Department has inaugurated a solar-powered electric...

RSB Shimla Holds Civil Services Trials

The Regional Sports Board (RSB), Shimla, will organize selection trials for the All India Civil Services Volleyball Tournament...

This Day in History

1521 Portuguese explorer Ferdinand Magellan arrived in the Philippines while on his voyage around the world. 1899 The pharmaceutical company Bayer...

Today, 6 March, 2026 : World Lymphedema Day & National Dentist’s Day,

World Lymphedema Day and National Dentist’s Day, both observed on 6 March, focus on raising awareness about important...