नव वर्ष — कविता (उमा ठाकुर)

Date:

Share post:

कीकली के सभी सम्माननीयों को मेरी ओर से नव वर्ष 2019 की शुभकामनाएँ व ढेरों बधाई

कर्म पथ पर ये कसम उठाकर

ईश्वर का आशीर्वाद लिए हम नव ऊर्जावान बनें, जी-तोड़  मेहनत और  ईमानदारी का कवच लिए

“कीकली” असीमित पहचान बने वर्ष 2019 ”कीकली” का नया नवउत्थान बनें

 

Uma Thakurनव वर्ष

उमा ठाकुर

नव वर्ष, नव भोर, नव आगाज,
नव डगर, नव सफर , नव मंजिल,
नव कैलेंडर, नव डायरी, नव सृजन ।।
हर दिन हर पल हो कुछ खास,
न हो गमों की काली घटाएँ,
बस भोर का उजियारा फैले,
मिटे मन के द्वेष ।।
घर आँगन खुशियाँ महके,
न सरहद की दीवारें,
न हो मज़हब का बैर,
मैं और मेरा कोई सीमित दायरा,
देश हित बने सबकी पहचान ।।
फटी जिल्द सी ज़िंदगी,
न फूटपाथ पर ठिठुरे ।।

न फिर कोई कोख उजड़े,
न निर्भया, न गुड़िया की करुण पुकार,
झकझोर दे मानवीय सवेदनाओं को ।।
कंकरीटट के जंगलों में,
जज़्बात कुछ ऐसे निखरे,
कि नव वर्ष नव संकल्प बने,
फेस बुक, वहटसऐप की दुनिया से निकल,
कुछ पल, रिश्तों को थामें,
छू ले गाँव की सूनी मुंडेर,
समेट लें आँचल में बचपन की यादें,
वो माँ की लोरी, गाँव की मीठी बोली ।।
बची रहे लोक संस्कृति, लोक् जीवन के रंग,
उससे भी परे, बची रहे आत्मियता,
आने वाली कई पीढ़ियों तक ।।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Himtrek 2026 Begins with Spirit of Adventure

The much-awaited All India Girls Expedition (Himtrek) 2026 got underway at Jaypee University of Information Technology, bringing together...

Chapslee School hosts NEP 2020-focused AI workshop

Chapslee School, Shimla organised a full-day district-level deliberation workshop for teachers on June 6, 2026, focusing on CBSE’s...

बाल रंगमंच उत्सव 2026 में स्कूलों की भागीदारी और लेखकों से कहानियाँ आमंत्रित

कीकली चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा अक्टूबर 2026 में शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थिएटर स्थित गोथिक हॉल में बाल रंगमंच...

डीएवी खेल प्रतियोगिता में गजेड़ी ठियोग बना ओवरऑल चैंपियन

डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल, गजेड़ी ठियोग ने डीएवी राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता (क्लस्टर स्तर) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए...