प्रधानमंत्री उत्कृष्टता अवार्ड 2024

Date:

Share post:


देशभर में सिविल सेवकों द्वारा किए गए उत्कृष्ट और अनुकरणीय कार्यों को सम्मानित करने के लिए केंद्रीय प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग द्वारा प्रधानमंत्री उत्कृष्टता अवार्ड- 2024 में आवेदन करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त  अनुपम कश्यप ने कहा कि सभी विभाग 7 फरवरी को एक बार सभी विभागों की बैठक आयोजित की जाएगी।

इसमें सभी विभाग अपने अपने बेहतरीन कार्यों के बारे में विस्तृत रिपोर्ट पेश करेंगे। इसके बाद ही फैसला लिया जाएगा कि प्रधानमंत्री उत्कृष्टता अवार्ड- 2024 के कौन कौन विभाग आवेदन करेंगे। उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री उत्कृष्टता अवार्ड- 2024  इस अवार्ड के लिए ऑन-लाइन पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है।आवेदन की आखिरी तारीख 14 फरवरी 2024 निर्धारित की गई है.।

आधिकारिक पोर्टल पर होगा आवेदन  
सभी विभागाध्यक्षों से उनके विभागों द्वारा संचालित प्रोजेक्ट्स से संबंधित निर्धारित श्रेणी में आवेदन मांगे गये।  ऑनलाइन आधिकारिक पोर्टल  https://pmawards.gov.in/ पर पंजीकरण करवा कर और निर्धारित श्रेणियों के अनुसार प्रस्ताव प्रोजेक्ट के ऑनलाइन आवेदन मांगे गए है।

तीन श्रेणियों में मिलेगा अवार्ड
ये अवार्ड तीन श्रेणियों (Category)  में प्रदान किया जायेगा।

पहली श्रेणी में जिलों का निर्धारित 11 प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों द्वारा समग्र विकास बिन्दु पर 5 जिलों को पुरस्कार दिए जायेंगे।

दूसरी श्रेणी में 5 आकांक्षी ब्लॉक को पुरस्कृत किया जाएगा।

तीसरी श्रेणी में 6 केंद्रीय मंत्रालयों, विभागों, राज्यों और जिलों को नवाचार के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।

प्रत्येक श्रेणी में पुरस्कार के रूप में ट्रॉफी, स्क्रॉल और 20 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रोटोकॉल ज्योति राणा, जिला राजस्व अधिकारी संजीत शर्मा सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 प्रधानमंत्री उत्कृष्टता अवार्ड 2024

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Himalayan Biodiversity in Focus at Kinnaur Bird Fest

Kinnaur district of Himachal Pradesh is set to host its maiden “Kinnaur Bird Festival” from May 8 to...

Big Education Reform: Principals Felicitate CM

A delegation of the Himachal Pradesh Headmasters Cadre Officers Association met Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu in...

शहरी निकाय चुनाव में नामांकन का बड़ा अपडेट

राज्य निर्वाचन आयोग, हिमाचल प्रदेश ने 51 शहरी स्थानीय निकायों के सामान्य चुनाव को लेकर जारी अधिसूचना के...

निष्पक्ष चुनाव के लिए डीसी का सख्त एक्शन प्लान

शिमला के उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) अनुपम कश्यप ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से...