पाइपलाइन कार्य : ढींगू देवी–संजौली मार्ग पर प्रतिबंध

Date:

Share post:

शहर में जारी पाइपलाइन बिछाने के कार्य के मद्देनज़र ढींगू देवी माता मंदिर से संजौली ढली रोड जंक्शन तक वाहनों की आवाजाही पर निश्चित समय अवधि के दौरान प्रतिबंध लगाया गया है। जिला दंडाधिकारी शिमला अनुपम कश्यप द्वारा जारी आदेशों के अनुसार यह यातायात व्यवस्था 24 जनवरी 2026 से 11 फरवरी 2026 तक प्रभावी रहेगी।

निर्धारित आदेशों के तहत उक्त मार्ग पर प्रतिदिन सुबह 11:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक तथा शाम 6:30 बजे से 7:30 बजे तक वाहनों की आवाजाही पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगी, जबकि शेष समय में यातायात सामान्य रूप से संचालित किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि शिमला जल प्रबंधन निगम लिमिटेड द्वारा इस मार्ग पर पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। कार्य को सुरक्षित एवं सुचारू रूप से सम्पन्न करने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है।

जिला प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि कार्यस्थल पर रिफ्लेक्टर जैकेट पहने ट्रैफिक मार्शल, उचित साइन बोर्ड एवं बैरिकेड लगाए जाएँ ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। सड़क खुदाई से निकलने वाले मलबे को प्रतिदिन हटाना अनिवार्य होगा।

आपात सेवाओं को ध्यान में रखते हुए एम्बुलेंस व अन्य आवश्यक वाहनों के लिए निर्बाध मार्ग सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त बुजुर्गों, स्कूली बच्चों और पैदल यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

जिला प्रशासन ने वाहन चालकों एवं आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की सलाह दी है।

शिमला में युवा मतदाता जागरूकता पदयात्रा आयोजित

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

जयराम का दावा- सरकार में तालमेल खत्म

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया है कि...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले, हजारों भर्तियों को मंजूरी

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हुई हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार...

12वीं पास महिलाओं के लिए नौकरी का मौका, आंगनबाड़ी में निकली भर्ती

बाल विकास परियोजना बसन्तपुर के तहत विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाओं के रिक्त पदों को...

कोटी रिज़ॉर्ट में जॉब का मौका, 22 जुलाई को होगा इंटरव्यू

क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय, शिमला की ओर से कोटी रिज़ॉर्ट, मशोबरा में विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 22...