पिता हूं

Date:

Share post:

भीम सिंह, गांव देहरा हटवाड़, जिला बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश।

पिता हूं तेरी यादों में घुलता हूं
तेरा बचपन, तेरी बातें कहां भूलता हूं ।

तू तो चली गई मुझे छोड़ कर
दिल मेरा तोड़ कर
मगर मैं जाऊं तो कहां जाऊं
तुझे अब कहां से ढूँढ कर लाऊं ।

यह कैसी सजा है मेंने पाई
याद करते आंखें भर आई
किसी के ऐसे दुख को
यह दुनिया कहां समझती है भाई।

कोई जीता है तो जीये
कोई मरता है तो मरे
किसी की परवाह भला
यह दुनिया कब करे।

तू दुख में रही, दुख में गई
यह दर्द मुझे हरदम रहता है
जितना तूनें सहा था जीवन में
उतना भला कौन सहता है।

हम गुनाहगार हैं तेरे
कोई कुछ कहे या न कहे
तेरे दुख को हम कभी नहीं समझे
समझे भी तो हल्के में लेते रहे।

 

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

This Day in History

1455 The Wars of the Roses begins in England with the First Battle of St Albans, marking the start...

Today, 22 May, 2026 : International Day for Biological Diversity

The day highlights the importance of biodiversity, which includes the variety of plants, animals, microorganisms, and entire ecosystems...

हिमाचल प्रशासन की चमक: 5 डीएम बने देश के सर्वश्रेष्ठ

हिमाचल प्रदेश के लिए गर्व की बात है कि राज्य के पांच जिला प्रशासकों ने FAME India Magazine...

शिमला जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए मंच तैयार

हिमाचल एथलेटिक्स एसोसिएशन के बैनर तले शिमला जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 24 मई को शिलारू स्थित...