शिमला जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए मंच तैयार

Date:

Share post:

हिमाचल एथलेटिक्स एसोसिएशन के बैनर तले शिमला जिला एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 24 मई को शिलारू स्थित 200 मीटर सिंथेटिक ट्रैक पर किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिलेभर के उभरते एथलीट अपनी प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन करेंगे।

चैंपियनशिप में पुरुष और महिला वर्ग के साथ-साथ अंडर-20, अंडर-18, अंडर-16 और अंडर-14 आयु वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों को अपनी क्षमता साबित करने का बड़ा मंच प्रदान करेगी।

जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 के लिए चुना जाएगा, जिसका आयोजन 13 और 14 जून को बिलासपुर में होगा। वहीं, राज्य स्तर पर चयनित खिलाड़ी आगे नॉर्थ ज़ोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका पाएंगे, जो सितंबर 2026 में देहरादून अथवा पुडुचेरी में प्रस्तावित है। हिमाचल एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव सी. पी. मेहता ने खिलाड़ियों से समय पर पंजीकरण करवाने और प्रतियोगिता के लिए पूरी तैयारी के साथ पहुंचने की अपील की है।

राष्ट्रीय क्विज में शिमला की सृजन वर्मा ने चमकाया प्रदेश का नाम

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

TB Mukt Bharat Push Reviewed by Health Minister

Union Health Minister Jagat Prakash Nadda chaired a review meeting of the TB Mukt Bharat Abhiyaan with the...

This Day In History

1867 Canada became a self-governing dominion marking the beginning of its national independence journey Canada Day 1858 British Crown assumed direct...

औदुम्बर: पश्चिमी हिमालय की प्राचीन सभ्यता

डॉ. कमल के. प्यासा - मंडी औदुम्बर जो की एक भारतीय जनजाति थी, की उत्पत्ति संस्कृत के शब्द उदुम्बर...

आपदा से निपटने के लिए शिमला में एनडीआरएफ तैनात

मानसून के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से निपटने की तैयारियों को मजबूत करते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण...