पिता

Date:

Share post:

कल्पना गांगटा, शिमला

आकाश सा असीम अनन्त व्यक्तित्व है पिता,
भीतर-भीतर टूटता रहता, आभास टूटन का नहीं होने देता ।
त्याग व ममता की मूर्त कहलाती माता,
कम नहीं बलिदान, जो देता है पिता ।
परिवार की मजबूत ढाल बनकर रक्षा हमारी करता,
बाहरी चोटों से, तूफान के थपेड़ों से, धूप की तपिश से,
हर पल, हर हाल में, हमें बचाता है पिता ।
चट्टान बनकर हमारे कष्टों को झेलता,
कम साधनों में अपना निर्वाह करके,
अंबार साधनों को संतान के लिए जुटाता ।
सूरज जैसी तपिश लिए, न डांटता हमें,
तो न रहती रौशनी की आस, हर तरफ अंधेरा छा जाता ।
आकाश सा असीम सीना लिए, समुद्र सा विशाल हिरद्य लिए,
राज कितने दबाए रखता,
शांत, धीर, गंभीर पल-पल हमारे सपनों के लिए जीता,
किसी भी हाल में हमें कमजोर नहीं पड़ने देता,
धन्य है वो पिता पग-पग जो मार्गदर्शन हमारा करता ।
बेटे की हो शादी या हो बेटी की विदाई,
सारी रस्में सारे फर्ज निभाता,
लुटा देता है वह सब सँजोई थी जो पाई-पाई,
नहीं देखता वह अपना पुराना कुर्ता या अपना फटा जूता ।
खून पसीना एक कर जरूरतें पूरी सबकी करता,
परिवार के लिए सौ बार जीता, सौ बार मरता,
सिसकियाँ तक नहीं कभी निकलती,
नहीं जमाने को आँसू दिखाता ।
एकान्त में रोकर मन हल्का करता,
हमारी कामयाबी की सीढ़ी बन जाता पिता,
ताउम्र जिम्मेवारियों का बोझ ढोते–ढोते ।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

सोलंग में विकास की दस्तक, बदलेगी गांव की तस्वीर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जुब्बल क्षेत्र की दूरदराज ग्राम पंचायत सोलंग का दौरा कर करीब 34 लाख...

HPRCA Expands Health Sector Recruitment Drive

The Himachal Pradesh Rajya Chayan Aayog (HPRCA) has invited applications for 105 additional medical sector posts on a...

प्राकृतिक खेती से मजबूत होती ग्रामीण अर्थव्यवस्था

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश सरकार प्राकृतिक खेती को ग्रामीण विकास और किसान...

एसटीएफ का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू द्वारा 15 नवंबर, 2025 से शुरू किए गए राज्यव्यापी 'चिट्टा-मुक्त हिमाचल' अभियान...