April 8, 2026

राज्य सरकार के 100 दिन का कार्यकाल पूरा होने पर मुख्यमंत्री को दी बधाई

Date:

Share post:

प्रदेश सरकार के 100 दिन का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में आज आनी विधानसभा क्षेत्र से पारपंरिक वाद्ययंत्रों के साथ बड़ी संख्या में यहां पहुंचे लोगों ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को बधाई दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने इस छोटी सी अवधि में प्रदेश की उन्नति के दृष्टिगत कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने अपने पहले हरित बजट में प्रदेश के समावेशी विकास के साथ ही सभी वर्गों को ध्यान में रखकर योजनाएं घोषित की हैं जिनके सकारात्मक परिणाम आगामी कुछ वर्षों में दृष्टिगोचर होंगे। मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि वर्तमान प्रदेश सरकार आनी क्षेत्र में विकासात्मक कार्यों को और गति प्रदान करेगी तथा वे शीघ्र ही इस विधानसभा क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर तथा वरिष्ठ कांग्रेस नेता बुद्धि सिंह ठाकुर, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

CM Launches International Table Tennis Meet

Himachal Pradesh CM Sukhu today inaugurated the South Asian Youth Table Tennis Championship-2026 at the Indira Gandhi State Sports...

HP Increases PG Seats to Boost Patient Care

Himachal Pradesh Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu today chaired a review meeting of the Medical Education Department and...

Forensic Tie-Up to Boost Research & Training

The Directorate of Forensic Services, Himachal Pradesh, located at Junga near Shimla, signed a Memorandum of Understanding (MoU)...

पोषण पखवाड़ा शुरू, बच्चों के विकास पर फोकस

कुपोषण मुक्त भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए 9 अप्रैल से 23 अप्रैल 2026 तक जिला...