राज्यपाल की अपील: “टीबी हारेगा – प्रदेश जीतेगा, देश जीतेगा”

Date:

Share post:

हिमाचल प्रदेश टी.बी. उन्मूलन की दिशा में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी राज्य के रूप में सराहनीय कार्य कर रहा है। टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत प्रदेश ने न केवल संक्रमण की रोकथाम में सफलता पाई है, बल्कि जनसहभागिता को भी प्रमुखता दी है।

राज्य सरकार का मानना है कि टीबी उन्मूलन केवल स्वास्थ्य विभाग या किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक भागीदारी का परिणाम है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी रोगियों की पहचान, वैज्ञानिक उपचार एवं संक्रमण नियंत्रण में निरंतर कार्य किया जा रहा है, लेकिन रोगियों को उचित पोषण, मानसिक एवं सामाजिक सहयोग की भी अत्यंत आवश्यकता होती है।

इसी उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा निक्षय मित्र पहल की शुरुआत की गई है, जिसके तहत समाज के सभी वर्ग — जैसे सामान्य नागरिक, जन प्रतिनिधि, कॉर्पोरेट संस्थाएं, धार्मिक संगठन या स्वयंसेवी समूह — टीबी रोगियों को गोद लेकर उन्हें पोषण सामग्री, भावनात्मक समर्थन और आवश्यक सहायता प्रदान कर सकते हैं। यह एक पुनीत और जनकल्याणकारी कार्य है जो समाज को सीधे जोड़ता है।

राज्यपाल और सरकार की ओर से सभी प्रदेशवासियों से अपील की गई है कि वे इस अभियान में निक्षय मित्र बनकर सक्रिय भागीदारी निभाएं और हिमाचल को टीबी मुक्त राज्य बनाने में योगदान दें।

टीबी का इलाज पूरी तरह संभव है। आइए, हम सब मिलकर इस जन आंदोलन में शामिल हों और कहें —
“टीबी हारेगा – प्रदेश जीतेगा – देश जीतेगा”

📞 अधिक जानकारी के लिए टोल-फ्री नंबर: 104 या 0177-2625782

18 जुलाई से शुरू होगा एग्री मशीनरी पोर्टल

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

सेब सीजन की दस्तक, प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल माध्यम से आयोजित समीक्षा बैठक में सेब सीजन-2026 की...

मानसून चुनौती से निपटने को तैयार प्रशासन

मानसून सीजन के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से जन-धन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन...

शिमला देगा नशे के खिलाफ एकजुटता का संदेश

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के प्रवक्ता ने जानकारी दी कि नशीली दवाओं के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी...

Today, 24 June, 2026 : International Day of Women in Diplomacy

The International Day of Women in Diplomacy, observed every year on 24 June, highlights the important role and...