राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च को आयोजित

Date:

Share post:

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च, 2026 को किया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी सहमति से निपटारा किया जाएगा।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण किन्नौर के सचिव ने जानकारी देते हुए बताया कि लोक अदालत में धारा 138 एन.आई. अधिनियम से संबंधित मामले, मनी रिकवरी, श्रम विवाद, बिजली एवं पानी के बिल, भरण-पोषण, वाहन दुर्घटना, आपराधिक कंपाउंडेबल अपराध तथा अन्य दीवानी विवादों की सुनवाई की जाएगी।

इसके अतिरिक्त वैवाहिक विवाद (तलाक को छोड़कर), भू-अधिग्रहण, सेवाओं से संबंधित वेतन एवं भत्ते, सेवानिवृत्ति मामले, राजस्व मामले (जो जिला एवं उच्च न्यायालय में लंबित हों) तथा किराया, सुखभोग अधिकार, हिदायत व विशिष्ट प्रदर्शन सूट जैसे अन्य दीवानी मामलों का भी निपटारा राष्ट्रीय लोक अदालत में किया जाएगा।

इच्छुक व्यक्ति अपने-अपने न्यायिक क्षेत्र के अंतर्गत न्यायिक न्यायालय परिसर रामपुर बुशहर, न्यायिक न्यायालय परिसर रिकांग पिओ (जिला किन्नौर), न्यायिक न्यायालय परिसर आनी (जिला कुल्लू) अथवा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रिकांग पिओ (जिला किन्नौर) के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए दूरभाष संख्या 01786-223605 या ईमेल secy-dlsa-kin-hp@gov.in पर संपर्क किया जा सकता है।

Dharmani Reviews Technical Education Reforms

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

चाहत, कविता – रणजोध सिंह

रणजोध सिंह - नालागढ़ वैसे तो मैं भी सच बोलना चाहता हूँ मगर मुश्किल ये है, जिंदा भी रहना चाहता हूँ! ये पत्थरों...

शिमला: चुनाव लापरवाही पर सख्त कार्रवाई, 4 अधिकारी सस्पेंड

पंचायत राज चुनावों के दौरान गंभीर लापरवाही सामने आने पर जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त शिमला अनुपम...

BJP Slams Govt Over Chief Secretary Regularisation

Former Chief Minister and Leader of Opposition Jai Ram Thakur on Tuesday launched a sharp offensive against the...

HPBOSE Sets June Schedule for Class 10, 12 Exams

The Himachal Pradesh Board of School Education (HPBOSE) will conduct supplementary and improvement examinations for Classes 10 and...