February 28, 2026

राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस पर उपायुक्त अनुपम कश्यप ने दिलाई शपथ

Date:

Share post:

उपायुक्त कार्यालय को राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर कर्मचारियों को उपायुक्त अनुपम कश्यप ने शपथ दिलवाई।उपायुक्त ने कहा कि हम भारतवासी अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते हैं। इसके साथ ही निष्ठापूर्वक हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ लेते हैं।

  इस दौरान सभी ने मानव जाति के सभी वर्गों के बीच शांति, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुँचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की भी शपथ ली। उल्लेखनीय है कि 21 मई 1991 को भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की तमिलनाडु में आतंकवादियों ने हत्या कर दी थी। उनकी याद में 21 मई को देशभर में राष्ट्रीय आतंकवाद विरोधी दिवस के रूप में मनाया जाता है और आतंकवाद व हिंसा का डटकर विरोध करने की शपथ ली जाती है ।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

हिमाचल हितों के मुद्दे लेकर राजधानी पहुंचे जयराम

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय नेताओं से...

सेंट थॉमस स्कूल में विज्ञान दिवस की धूम

28 फरवरी 2026 को सेंट थॉमस स्कूल, शिमला में “राष्ट्रीय विज्ञान दिवस” उत्साह और गरिमा के साथ मनाया...

सुन्नी अस्पताल में लगेगा कैटरेक्ट स्क्रीनिंग कैंप

सिविल अस्पताल सुन्नी में 3 मार्च 2026 को 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए...

एपीजी विश्वविद्यालय में रोहित ठाकुर का बड़ा बयान

शिमला स्थित एपीजी विश्वविद्यालय में आयोजित एक दिवसीय कार्यक्रम में प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मुख्यातिथि...