रिटायरमेंट पर पुलिस अफसरों को मिलेगा बड़ा सम्मान

Date:

Share post:

हिमाचल प्रदेश पुलिस के 13 अराजपत्रित अधिकारियों को उनकी सेवानिवृत्ति के दिन अगले उच्च पद का मानद रैंक प्रदान किया जाएगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की घोषणा के तहत उप-निरीक्षकों, सहायक उप-निरीक्षकों और मुख्य आरक्षकों को यह सम्मान दिया जा रहा है।

पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने हिमाचल दिवस समारोह के दौरान घोषणा की थी कि प्रदेश पुलिस के पात्र अराजपत्रित अधिकारियों और कर्मचारियों को उनकी समर्पित एवं सराहनीय सेवाओं के सम्मान में सेवानिवृत्ति के समय मानद उच्च पद दिया जाएगा।

इस संबंध में पुलिस मुख्यालय ने 12 मई, 2026 को मानक संचालन प्रक्रिया जारी की थी, जिसमें पात्रता, सेवा रिकॉर्ड की जांच और चयन प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया। राज्य स्तरीय स्क्रीनिंग समिति ने सेवा अभिलेखों की समीक्षा के बाद पहले चरण में 13 अधिकारियों को मानद पद देने की सिफारिश की है।

इसके तहत उप-निरीक्षकों को मानद निरीक्षक, सहायक उप-निरीक्षकों को मानद उप-निरीक्षक और पात्र मुख्य आरक्षकों को मानद सहायक उप-निरीक्षक का पद दिया जाएगा।

विभाग ने स्पष्ट किया कि यह मानद पद किसी वित्तीय या पेंशन लाभ के लिए नहीं, बल्कि पुलिस कर्मियों की वर्षों की निष्ठापूर्ण सेवाओं के सम्मान के रूप में प्रदान किए जा रहे हैं। सरकार का उद्देश्य है कि अधिकारी सम्मान और गौरव के साथ अपनी सेवा पूरी करें।

पुलिस विभाग ने कहा कि यह पहल कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाने के साथ-साथ अनुशासन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को प्रोत्साहित करेगी। सरकार ने प्रदेश की सुरक्षा और कानून व्यवस्था में योगदान देने वाले पुलिस कर्मियों की सेवाओं को सम्मान देने की प्रतिबद्धता दोहराई है।

किसानों के लिए सुनहरा मौका, सब्सिडी पर खरीदें कृषि यंत्र

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

मुंशी प्रेमचंद: कलम से क्रांति तक

डॉ. कमल के. प्यासा - मण्डी उपन्यास सम्राट, समाज सुधारक, नेक एवं कुशल अध्यापक, संपादक, प्रकाशक के साथ-साथ स्वाधीनता...

Shimla’s Sealed Roads Open Up With Lower Fees

The Himachal Pradesh Government has introduced the Shimla Road Users and Pedestrians (Public Safety and Convenience) Amendment Ordinance,...

Himachal Mineral Revenue Jumps 70% in Three Years

CM Sukhu has said that revenue generated from mineral extraction in Himachal Pradesh has increased by 70 percent...

नशे की जकड़ में बच्चे, प्रशासन ने कसी कमर

जिला एनकोर्ड (NCORD) समिति की बैठक उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में...