किसानों के लिए सुनहरा मौका, सब्सिडी पर खरीदें कृषि यंत्र

Date:

Share post:

कृषि विभाग ने किसानों के लिए कृषि उपकरणों पर अनुदान प्राप्त करने हेतु एग्री मशीनरी पोर्टल शुरू करने की घोषणा की है। कृषि अभियान्त्रिकी उप-मिशन के तहत यह पोर्टल 31 जुलाई, 2026 से वर्ष 2026-27 के लिए सक्रिय होगा। इच्छुक किसान 20 अगस्त, 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

कृषि विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि पहाड़ी क्षेत्रों में खेती को आसान और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से किसानों को नई तकनीक आधारित मशीनरी और उपकरण उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। इसके तहत पावर टिलर, पावर वीडर सहित अन्य कृषि यंत्र अनुदान पर दिए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पोर्टल पूरी पारदर्शिता के साथ लॉटरी प्रणाली के आधार पर संचालित होगा। 21 अगस्त, 2026 को लॉटरी के माध्यम से किसानों का चयन किया जाएगा। लघु, सीमांत, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और महिला किसानों को कृषि उपकरणों पर 50 प्रतिशत अनुदान दिया जाएगा।

कृषि विभाग के अनुसार आधुनिक मशीनरी खेती की उत्पादकता बढ़ाने में अहम भूमिका निभाती है। मशीनों के उपयोग से कृषि कार्य समय पर पूरे होते हैं, लागत कम होती है और किसानों की कार्यक्षमता व आय में वृद्धि होती है। प्रदेश की भौगोलिक परिस्थितियों और छोटे खेतों को देखते हुए विभाग किसानों को हल्की, छोटी और आधुनिक मशीनें उपलब्ध करवाने पर जोर दे रहा है।

विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे केवल भारत सरकार से पंजीकृत फर्मों के स्वीकृत मॉडल ही खरीदें, ताकि अनुदान प्राप्त करने में किसी तरह की परेशानी न हो।

वेव्स लैब-2026: फिल्म लेखकों के लिए सुनहरा मौका

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Shimla’s Sealed Roads Open Up With Lower Fees

The Himachal Pradesh Government has introduced the Shimla Road Users and Pedestrians (Public Safety and Convenience) Amendment Ordinance,...

Himachal Mineral Revenue Jumps 70% in Three Years

CM Sukhu has said that revenue generated from mineral extraction in Himachal Pradesh has increased by 70 percent...

नशे की जकड़ में बच्चे, प्रशासन ने कसी कमर

जिला एनकोर्ड (NCORD) समिति की बैठक उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में...

रिटायरमेंट पर पुलिस अफसरों को मिलेगा बड़ा सम्मान

हिमाचल प्रदेश पुलिस के 13 अराजपत्रित अधिकारियों को उनकी सेवानिवृत्ति के दिन अगले उच्च पद का मानद रैंक...