साक्षरता और गुणवत्ता में देश के शीर्ष राज्यों में चमका हिमाचल प्रदेश

Date:

Share post:

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शनिवार को बाघी पंचायत में 19 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित पशु औषधालय जनता को समर्पित किया। इस सुविधा से क्षेत्र के पशुपालकों को अपने पशुओं के इलाज के लिए बड़ी राहत मिलेगी।

इस अवसर पर बोलते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। बाघी और रत्नाड़ी पंचायतों में बागवानी और सुगम आवागमन को बढ़ावा देने के लिए 193 नई सड़कें स्वीकृत की गई हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में अटके पड़े करीब 30 भवनों के निर्माण कार्य को आगामी एक वर्ष के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।

शिक्षा और विकास पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर हिमाचल के निर्माण में सड़कें, शिक्षा और ग्रामीण आधारभूत ढांचा मुख्य स्तंभ हैं। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने बताया कि राज्य में सीबीएसई पैटर्न वाले स्कूल, डे-बोर्डिंग स्कूल और बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार किए जा रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल की रैंकिंग में अभूतपूर्व सुधार हुआ है। दौरे के दौरान उन्होंने जनसमस्याएं भी सुनीं और उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

हिमाचल में सेब क्रांति के जनक डॉ. के. सी. आज़ाद की जीवनी का विमोचन

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मेधावियों के सम्मान से सजा जुन्गा स्कूल का वार्षिक मंच

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज क्योंथल कॉन्वेंट स्कूल जुन्गा के वार्षिक पारितोषिक वितरण...

Sparks of Sportsmanship Fly as Loreto Convent Brings Youthful Spirit to the Sports Field

Loreto Convent School, Tara Hall, transformed its campus into a vibrant arena of energy, discipline, and joy...

हिमाचल में सेब क्रांति के जनक डॉ. के. सी. आज़ाद की जीवनी का विमोचन

हिमाचल प्रदेश के पूर्व बागवानी निदेशक डॉ. के. सी. आज़ाद के प्रेरणादायी जीवन और उनके दूरदर्शी योगदान पर...

This Day In HIstory

1793 Former Queen of France Marie Antoinette was convicted of high treason and executed by guillotine during the French...