सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और मेधावियों के सम्मान से सजा जुन्गा स्कूल का वार्षिक मंच

Date:

Share post:

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आज क्योंथल कॉन्वेंट स्कूल जुन्गा के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया और स्कूल के विकास के लिए 25 हजार रुपये देने की घोषणा की।

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रारंभिक शिक्षा और छोटे बच्चों को तराशने में शिक्षकों का समर्पण अमूल्य है। उन्होंने तीन बच्चों से शुरू हुए इस स्कूल की सफलता पर खुशी जताई और छात्रों को कड़ी मेहनत व अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

क्षेत्र के विकास पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार जुन्गा क्षेत्र में सड़क, पानी, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार कर रही है। चमियाना और आईजीएमसी में बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और मंत्री ने आमजन की समस्याएं सुनकर उनके त्वरित निस्तारण का भरोसा दिलाया।

साक्षरता और गुणवत्ता में देश के शीर्ष राज्यों में चमका हिमाचल प्रदेश

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Spectrum of Fun and Fitness Brightens the Turf at Loreto Convent Tara Hall

Loreto Convent School, Tara Hall, hosted its Junior Annual P.T. Drill Display with remarkable flair and exuberance. Centred...

साक्षरता और गुणवत्ता में देश के शीर्ष राज्यों में चमका हिमाचल प्रदेश

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने शनिवार को बाघी पंचायत में 19 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित पशु...

Sparks of Sportsmanship Fly as Loreto Convent Brings Youthful Spirit to the Sports Field

Loreto Convent School, Tara Hall, transformed its campus into a vibrant arena of energy, discipline, and joy...

हिमाचल में सेब क्रांति के जनक डॉ. के. सी. आज़ाद की जीवनी का विमोचन

हिमाचल प्रदेश के पूर्व बागवानी निदेशक डॉ. के. सी. आज़ाद के प्रेरणादायी जीवन और उनके दूरदर्शी योगदान पर...