February 27, 2026

सायरी स्कूल में उत्साह और भावनाओं का संगम

Date:

Share post:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सायरी में आज जमा दो के विद्यार्थियों के लिए भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य आत्मा रंजन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुआ, जिसके बाद जमा एक के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किया।

समारोह में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। एकल गान, पंजाबी एवं पहाड़ी नृत्य, म्यूजिकल चेयर, चिट गेम तथा रैंप वॉक जैसी प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। रैंप वॉक और अन्य गतिविधियों के आधार पर भूमिका को “मिस फेयरवेल” और मुकुल कश्यप को “मिस्टर फेयरवेल” चुना गया, जबकि कनिका और ऋषभ गांधी उपविजेता रहे।

इस अवसर पर जमा दो के विद्यार्थियों ने विद्यालय में बिताए अपने यादगार पलों और अनुभवों को साझा किया, जिससे वातावरण भावुक हो उठा।

प्रधानाचार्य आत्मा रंजन ने विद्यार्थियों को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहने और जीवन की चुनौतियों का दृढ़ता एवं परिश्रम के साथ सामना करने की प्रेरणा दी। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम का सफल संचालन यशिका और मान्यता ने किया।

CM Pushes for Timely Completion of Jaskot Heliport

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण: मातृशक्ति की सुरक्षा

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशव्यापी सर्वाइकल कैंसर (एचपीवी)...

CM Reviews Healthcare Expansion at Hamirpur College

Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu interacted with doctors at Dr. Radhakrishnan Government Medical College to discuss ways to...

हिमाचल विभागीय परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन

हिमाचल लोक प्रशासन संस्थान के प्रवक्ता ने आज बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा, हिमाचल प्रशासनिक सेवा, तहसीलदार एवं...

CM Pushes for Timely Completion of Jaskot Heliport

Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu today inspected the under-construction heliport at Jaskot in Hamirpur district, being developed at...