हिमाचल विभागीय परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन

Date:

Share post:

हिमाचल लोक प्रशासन संस्थान के प्रवक्ता ने आज बताया कि भारतीय प्रशासनिक सेवा, हिमाचल प्रशासनिक सेवा, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार सहित अन्य राजपत्रित और पात्र अराजपत्रित अधिकारियों की विभागीय परीक्षाओं की तिथियों में प्रशासनिक कारणों से आंशिक संशोधन किया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि अब ये परीक्षाएँ 28 अप्रैल 2026 से 7 मई 2026 तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षाओं का आयोजन संशोधित समय-सारणी के अनुसार राजकीय महाविद्यालय संजौली, शिमला में किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि केवल पेपर संख्या-1 (वित्तीय प्रशासन) के लिए अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंडी और धर्मशाला केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।

परीक्षाओं की संशोधित समय-सारणी संस्थान की वेबसाइट www.hipashimla.nic.in पर उपलब्ध है, जिसे अभ्यर्थी डाउनलोड कर सकते हैं।

सायरी स्कूल में उत्साह और भावनाओं का संगम

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

आपदा प्रबंधन पर शिमला की बड़ी तैयारी

हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एचपीएसडीएमए) के उपाध्यक्ष दीपक राठौर ने कहा कि आपदा के दौरान प्रत्येक...

Govt Urges Pensioners to Complete e-KYC

The Department of Empowerment of Scheduled Castes, Other Backward Classes, Minorities and Specially Abled Persons has urged all...

Thematic Garden Coming Up at Dehra Zoo

CM Sukhu on Thursday launched the Thematic Garden Project at Durgesh Aranya International Zoo in Dehra, Kangra district,...

This Day In History

1927 Beginning of Radio Broadcasting in India: India’s first organised radio broadcast was launched from the Bombay station of...