April 24, 2026

समर्थ-2023: हिमाचल प्रदेश में आपदा प्रबंधन के लिए कला का प्रयोग

Date:

Share post:

समर्थ-2023 के तहत आज सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा जिला के विभिन्न क्षेत्रों में नुक्कड़ नाटक व गीत- संगीत के माध्यम से लोगों को आपदा प्रबंधन के गुर सिखाये गए। हिमाचल प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा आपदा जोखिम न्यूनीकरण के सन्दर्भ में 15 अक्टूबर, 2023 तक समर्थ 2023 का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत प्रदेश में लोगों को आपदा प्रबंधन के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इस कड़ी में आज स्वर साधना कला मंच के कलाकारों द्वारा चिडगांव बस स्टैंड पर लोगों को आपदा से बचाव के उपाय बताए गए।

समर्थ-2023: हिमाचल प्रदेश में आपदा प्रबंधन के लिए कला का प्रयोग

इसी प्रकार, पूजा कला मंच शंगीन के कलाकारों द्वारा कुमारसैन बस स्टैंड व मुख्य बाजार नारकंडा में नुक्कड़ नाटक व गीत संगीत के माध्यम से स्थानीय लोगों को भूकंप, भूस्खलन, बाढ़, जैसी प्राकृतिक आपदाएं जमीन धंसने के समय लोगों को संयम से एक दूसरे की मदद करनी चाहिए और भगदड़ जैसी कोई भी चीज नहीं करनी चाहिए ताकि कम से कम नुकसान हो सके। किसी भी प्रकार की आपदा की स्थिति में टोल फ्री नंबर 1077 पर संपर्क कर सकते हैं ।

उल्लेखनीय है कि समर्थ-2023 के तहत प्रत्येक उपमण्डल के दो स्थानों पर सुचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान चिडगांव में नायब तहसीलदार सौरव धीमान, कुमारसैन बस अड्डा मैं नायब तहसीलदार सुशांत तथा मुख्य बाजार नरकंडा में पटवारी पंकज वर्मा पार्षद नगर पंचायत राजेश कैटला उपस्थित रहे।

PM Modi Healthcare Vision: AI and Quantum Advancements For Healthcare Professionals

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

HP to Conduct Census 2027 in Two Digital Phases

The Government of Himachal Pradesh’s General Administration Department has issued an official notification regarding the upcoming Census 2027,...

Kangra Transport Unions Meet CM Sukhu

A delegation of taxi and truck operators’ unions from Kangra district met Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu...

दुधली में सड़क और भवन निर्माण को मिली हरी झंडी

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के दुधली में 5.68 करोड़ रुपये...

Himachal Pension Push: Rules Eased, Coverage Expanded

The Himachal Pradesh government has amended its social security pension rules to ensure timely disbursement, while significantly expanding...