संत निरंकारी मिशन का जोनल समागम बेम्लोई में आयोजित

Date:

Share post:

संत निरंकारी मिशन के तत्वावधान में शिमला स्थित बेम्लोई सत्संग भवन में जोनल लेवल इंग्लिश मीडियम संत समागम का आयोजन किया गया। सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज की कृपा से संपन्न हुए इस समागम की अध्यक्षता अंबाला से पधारे केंद्रीय प्रचारक आदरणीय संत परविंदर पॉल सिंह जी ने की।

अपने प्रेरणादायक विचारों में उन्होंने जीवन की क्षणभंगुरता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समय तेजी से बीत रहा है और एक दिन इस जीवन का अंत निश्चित है। ऐसे में सतगुरु द्वारा प्राप्त ब्रह्मज्ञान ही जीवन को अर्थ देता है और हमें आत्मिक शांति की ओर ले जाता है। उन्होंने बताया कि इंग्लिश मीडियम सत्संग की शुरुआत एक छोटे से प्रयास के रूप में हुई थी, जो आज एक विस्तृत और प्रभावी स्वरूप ले चुका है।

संत परविंदर पॉल सिंह जी ने कहा कि सभी वक्ताओं ने जिस भाव से अपने विचार साझा किए, वह सत्य पर आधारित थे, और सत्य केवल एक ही होता है — जिसे सतगुरु की कृपा से जाना जा सकता है। उन्होंने बताया कि चंचल मन को सेवा, सिमरन और सत्संग के माध्यम से निरंकार से जोड़ा जा सकता है, और जब निरंकार का बोध होता है तो हर जीव से प्रेम करना सहज हो जाता है।

गुरबाणी, हरदेव वाणी और वेदों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सभी ग्रंथ एक ही सत्य की ओर संकेत करते हैं — और उसी से मानवता की सच्ची सेवा संभव है।

समागम में किन्नौर, रामपुर, रोहड़ू, सुन्नी और शिमला से आए श्रद्धालुओं ने समूहगान, युगलगीत, कविताएं, एकल प्रस्तुतियां और वक्तव्यों के माध्यम से सतगुरु के संदेश को प्रभावशाली रूप में प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर जोनल इंचार्ज आदरणीय कैप्टन एन.पी.एस. भुल्लर जी ने समागम को सफल बनाने वाले संयोजकों, सेवादल अधिकारियों और युवा स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त करते हुए सभी के लिए सुख, शांति और आध्यात्मिक उन्नति की कामना की।

कोचिंग सेंटर ‘पोचिंग सेंटर’ बन गए हैं: उपराष्ट्रपति धनखड़

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Himachal’s Green Drive: 25 E-Buses Hit the Road

Himachal Pradesh took another major stride toward clean, sustainable public transit today as CM Sukhu virtually flagged off...

ठियोग का महाअभियान: सुरक्षित सड़कें, समृद्ध भविष्य

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दो दिवसीय प्रसिद्ध ठियोग उत्सव के समापन समारोह में...

From AIIMS Pioneer to New Frontiers: ‘Rheumatology Essentials’ Unveiled

Union Minister and veteran medical professor Dr. Jitendra Singh unveiled “Rheumatology Essentials”—a practical guidebook authored by India's rheumatology...

रिहाली मेला: 130 करोड़ की सड़कें, 10 बीघा ज़मीन और एक ऐतिहासिक पहल

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने देवठी (शिलाघुंड) में ग्रहणेश्वर मेला कमेटी द्वारा आयोजित रिहाली...