संत निरंकारी स्थल पर युवा खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

Date:

Share post:

सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी की कृपा से 26वां बाबा गुरबचन सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट आज समालखा (हरियाणा) के संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। फरवरी 2026 में शुरू हुए इस टूर्नामेंट में देशभर के 24 टीमों ने भाग लिया और खेल प्रतिभा के साथ-साथ आपसी भाईचारे, अनुशासन, सहयोग और सम्मान जैसे जीवन मूल्यों को प्रदर्शित किया।

फाइनल मुकाबला फिरोजपुर (पंजाब) और श्रीगंगानगर (राजस्थान) की टीमों के बीच रोमांचक रूप से खेला गया, जिसमें श्रीगंगानगर विजेता टीम बनी और सोनू राजपूत (श्रीगंगानगर) को “मैन ऑफ द मैच” का पुरस्कार दिया गया। आयोजन का संचालन जोगिंदर सुखीजा (सचिव, संत निरंकारी मंडल) ने किया, जिन्होंने कहा कि यह टूर्नामेंट केवल खेल नहीं, बल्कि युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने का माध्यम है, जहाँ प्रतिस्पर्धा के साथ प्रेम, सम्मान और सौहार्द भी विकसित होता है।

प्रतिदिन सायंकाल युवाओं के लिए सत्संग कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनमें आध्यात्मिक जागरूकता, सकारात्मक सोच और मानसिक शांति की शिक्षा दी गई। समापन अवसर पर राकेश मुटरेजा (मेंबर इंचार्ज, प्रचार विभाग) ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की और खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए सतगुरु के संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि खेल जीत-हार के लिए नहीं, बल्कि सीखने और अनुभव लेने का माध्यम हैं। सतगुरु जीवन में माया से बचने, विश्वास, भक्ति और आनंद की राह दिखाते हैं।

इस टूर्नामेंट के माध्यम से युवाओं ने खेल के माध्यम से सहयोग, सहनशीलता और मर्यादा जैसे मूल्य अपनाए, और समाज में प्रेम और सौहार्द की भावना को फैलाने का संदेश दिया। आयोजन में भाग लेने वाली सभी 24 टीमों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए और कार्यक्रम में उपस्थित संतों का धन्यवाद किया गया।

सीबीएसई स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित: जयराम

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Governor Lauds Cultural Initiative in Shimla

Actor and President of the Akhil Bharatiya Kalakar Sangh, Rohitashv Gour, along with Vice-President Rekha Gour, called on...

मीमांसा 2026: गेयटी में सजेगा साहित्य, कला और सृजन का महोत्सव

बच्चों और युवाओं में पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देने तथा साहित्यिक और रचनात्मक प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने...

शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026: लोक संस्कृति और संगीत का संगम

अंतरराष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 (8 से 12 जून) में हिमाचल प्रदेश की लोक संस्कृति, कला और संगीत की भव्य...

ऑपरेशन ‘नया सवेरा’: चिट्टा नेटवर्क पर बड़ा वार

मुख्यमंत्री द्वारा 15 नवंबर 2025 को शुरू किए गए प्रदेशव्यापी एंटी-चिट्टा अभियान “चिट्टा-मुक्त हिमाचल” के तहत हिमाचल...