SBI लाइफ में नौकरी का अवसर, 23 और 24 जून को इंटरव्यू

Date:

Share post:

क्षेत्रीय रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा युवाओं के लिए रोजगार का अवसर प्रदान करते हुए 23 और 24 जून 2026 को कैंपस इंटरव्यू आयोजित किए जाएंगे। क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि SBI लाइफ रोहड़ू के लिए डेवलपमेंट मैनेजर और लाइफ मित्र (वित्तीय सलाहकार) के पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि 25 वर्ष या उससे अधिक आयु के पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों के लिए नियमित आधार पर डेवलपमेंट मैनेजर के 2 पद भरे जाएंगे। वहीं 30 वर्ष या उससे अधिक आयु के उम्मीदवारों के लिए पार्ट टाइम आधार पर लाइफ मित्र (वित्तीय सलाहकार) के 10 पद उपलब्ध हैं।

कैंपस इंटरव्यू 23 जून को उप रोजगार कार्यालय चिड़गांव तथा 24 जून को उप रोजगार कार्यालय रोहड़ू में आयोजित होगा। दोनों स्थानों पर साक्षात्कार प्रक्रिया सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी।

डेवलपमेंट मैनेजर पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों को 20 हजार रुपये मासिक मानदेय के साथ अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी। लाइफ मित्र पद के लिए बारहवीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जहां आय कमीशन और निर्धारित लक्ष्यों के आधार पर होगी।

रोजगार अधिकारी ने बताया कि इंटरव्यू में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी का नाम रोजगार कार्यालय में ऑनलाइन पंजीकृत होना आवश्यक है। जिन उम्मीदवारों का पंजीकरण नहीं हुआ है, वे eEMIS पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर घर बैठे अपना पंजीकरण कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी 98174-09101 पर संपर्क कर सकते हैं।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

SDM Office & 24/7 Healthcare: Major Governance Boost for Dadasiba

CM Sukhu announced the establishment of a new Sub-Divisional Magistrate (SDM) office at Dadasiba in the Jaswan-Pragpur assembly...

बागवानों को बड़ी राहत: 550 करोड़ से बदलेगी शिमला की तस्वीर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने अपने एक दिवसीय जुब्बल दौरे के दौरान क्षेत्र में ढांचागत विकास को गति...

From Curious Questions to Kanmani’s World

A Young Reader, Kavyanadhi in Conversation with Lalitha Ramanathan Kavyanadhi Satish is an eleven-year-old who loves reading books and...

GSSS Nadaun to Get ₹17.52 Crore Tech-Enabled Modern Campus

CM Sukhu laid the foundation stone for the new and modern building of the Government Senior Secondary School...