सेब ढुलाई में मनमानी पर प्रशासन का शिकंजा

Date:

Share post:

सेब सीजन को देखते हुए जिला प्रशासन ने वर्ष 2026 के लिए सेब ढुलाई की नई दरें निर्धारित कर दी हैं। उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार ट्रक, मिनी ट्रक, पिकअप (चार पहिया) और आयशर वाहनों के लिए वजन एवं दूरी के आधार पर परिवहन शुल्क तय किया गया है।

अधिसूचना के मुताबिक दिल्ली तक ट्रक एवं अन्य वाहनों के लिए 95 पैसे, चंडीगढ़ तक 1 रुपये 30 पैसे, पिकअप से 20 किलोमीटर तक 2 रुपये 30 पैसे, 20 किलोमीटर से अधिक दूरी के लिए 2 रुपये 50 पैसे तथा आयशर (टाटा 407) के लिए 1 रुपये 30 पैसे की दर निर्धारित की गई है। ये सभी दरें प्रति किलोमीटर प्रति क्विंटल के हिसाब से लागू होंगी।

उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित दरों से अधिक परिवहन शुल्क वसूलने वाले ट्रक, मिनी ट्रक और पिकअप ऑपरेटरों तथा उनकी यूनियनों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

CM Sukhu Reviews Kangra Cloudburst Situation

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Dr. Ambedkar- A Sparkling Personality

 Jaya Sood A prolific writer, a great master A voice of voiceless, untrodden ones An abolisher of absolute untouchability Great respect to...

स्वतंत्रता दिवस और शहीद ऊधम सिंह

डॉ. कमल के. प्यासा - जीरकपुर (मोहाली) 15 अगस्त 1947 के दिन भारत पूर्ण रूप से अंग्रेजों की गुलामी...

सशक्त पंचायत और आत्मनिर्भर महिलाएं सरकार की प्राथमिकता: अनिरुद्ध सिंह

पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश की सभी पंचायतों...

Himachal Plans New Chandigarh-Style Satellite Town in BBN

Public Works and Urban Development Minister Vikramaditya Singh announced that the Himachal Pradesh government is aggressively pushing central...