शेमरोक रोजेस स्कूल कच्चीघाटी ने स्कूल परिसर में जन्माष्टमी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई। बच्चों ने श्री कृष्ण के वस्त्र पहनकर स्कूल में कृष्ण लीला की। जिसमें कुछ बच्चे, कृष्ण, राधा, बलराम, सुदामा आदि का रूप धारण कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। वही शेमरोक रोज स्कूल की प्रधानाचार्य प्रीति चुट्टानी ने बच्चों को बताया कि जन्माष्टमी भगवान श्री कृष्ण के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। जन्माष्टमी को रक्षाबंधन के बाद भाद्रपद माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। भगवान श्री कृष्ण माता देवकी और वासुदेव के आठवें पुत्र माने जाते हैं।

भगवान श्री कृष्ण का जन्म राजा कंस की कालकोठरी में हुआ था। संपूर्ण भारत में भगवान श्रीकृष्ण के मंदिरों में उनकी मूर्तियों को सजाया जाता है और। उनको! भोग लगाकर उनके जन्मदिन को मनाया जाता है। वही इस दिन मंदिरों में तरह-तरह की झांकियां बनाई जाती है। जन्माष्टमी हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है। वही शेमरोक रोजेस स्कूल ने कच्चीघाटी में गुरुवार को जन्माष्टमी बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई।

Previous articleसही-गलत करना तुम्हारा काम — भीम सिंह
Next articlePMGSY Played Significant Role in Providing Road Connectivity in State :CM

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here