July 26, 2025

शिक्षा गुणवत्ता में हिमाचल की बड़ी छलांग

Date:

Share post:

मुख्यमंत्री सुक्खू के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश ने शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि दर्ज की है। राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वेक्षण (NAS)-2025 में राज्य ने राष्ट्रीय स्तर पर 5वां स्थान हासिल किया है। वर्ष 2021 के सर्वेक्षण में हिमाचल की रैंकिंग 21वीं थी, जिससे साफ है कि राज्य ने शिक्षा की गुणवत्ता में तेज गति से सुधार किया है।

सर्वेक्षण में हिमाचल प्रदेश कक्षा 3 में दूसरे, कक्षा 6 में पांचवें और कक्षा 9 में चौथे स्थान पर रहा। यह प्रदर्शन राज्य की शिक्षा प्रणाली में व्यापक सुधारों का प्रमाण है।

मुख्यमंत्री सुक्खू के मार्गदर्शन में की गई प्रमुख पहलों में निम्नलिखित शामिल हैं:

  • कम नामांकन वाले स्कूलों का विलय

  • शिक्षकों की युक्तिकरण प्रक्रिया

  • रिक्त पदों पर त्वरित भर्ती

  • राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों की चरणबद्ध स्थापना

  • शिक्षकों और छात्रों के अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक दौरों की शुरुआत

राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा अभियान, राजेश शर्मा ने इसे हिमाचल की शिक्षा प्रणाली की “ऐतिहासिक उपलब्धि” करार देते हुए कहा कि इस रैंकिंग की आधिकारिक घोषणा 2 जुलाई 2025 को दिल्ली में की जाएगी, जिसमें वे राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे।

CM Mandates News Reading for Students

Daily News Bulletin

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

राष्ट्रपति मुर्मु के कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण, कई नवाचारों की शुरुआत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अपने कार्यकाल के तीन वर्ष पूरे कर लिए। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रपति...

Himachal Leads with MSP for Natural Farming

Himachal Pradesh has become the first state in the country to offer Minimum Support Price (MSP) for crops...

शिमला में मनाया गया कारगिल विजय दिवस

शिमला स्थित सेना प्रशिक्षण कमान मुख्यालय में कारगिल युद्ध में भारत की ऐतिहासिक विजय की 26वीं वर्षगांठ के...

Female Voter Ratio Improves in Shillai, Bharmour

Chief Electoral Officer of Himachal Pradesh, Nandita Gupta, announced a significant improvement in the female voter gender ratio...