April 8, 2026

शिक्षा मंत्री का नावर दौरा, कई योजनाओं का शुभारंभ

Date:

Share post:

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने मंगलवार को रोहड़ू उपमंडल के नावर क्षेत्र का दौरा कर कई विकास कार्यों का शुभारंभ किया और चल रही परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने दोगडा खड्ड से गढ़ाड़ी होते हुए पुजारली-4 पंचायत तक बनाई गई उठाऊ सिंचाई योजना को जनता को समर्पित किया। लगभग 89 लाख रुपये की लागत से तैयार इस योजना से पुजारली-4 और करासा पंचायत के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। मंत्री ने कहा कि इस योजना के शुरू होने से दो विधानसभा क्षेत्रों में सिंचाई व्यवस्था मजबूत होगी, जिससे खेती और बागवानी को नई गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए सड़कों का बेहतर नेटवर्क बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और पीडीएनए के तहत सड़क ढांचे को सुदृढ़ किया जा रहा है।

कार्यक्रम में रोहड़ू के विधायक मोहन लाल ब्राक्टा ने भी अपने विचार रखे और कहा कि आर्थिक चुनौतियों के बावजूद सरकार विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ा रही है। उन्होंने सामुदायिक भवन के लिए 5 लाख रुपये देने की घोषणा भी की।

शिक्षा मंत्री ने जल शक्ति मिशन के तहत देवरीघाट-दरोटी उठाऊ पेयजल योजना का उद्घाटन किया। करीब 1.82 करोड़ रुपये की लागत वाली इस योजना से टिक्कर पंचायत सहित आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार बागवानों के हितों को ध्यान में रखते हुए यूनिवर्सल कार्टन योजना चला रही है, जिससे सेब उत्पादकों को लाभ मिल रहा है। साथ ही, एमआईएस योजना के तहत किसानों को 160 करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं।

मंत्री ने राजकीय उच्च विद्यालय खारला के निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण भी किया, जिसका निर्माण लगभग 3.33 करोड़ रुपये की लागत से किया जा रहा है।

जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य दूरस्थ क्षेत्रों तक बेहतर और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि पहले चरण में करीब 160 स्कूलों को सीबीएसई पाठ्यक्रम से जोड़ा गया है, पहली कक्षा से अंग्रेजी शिक्षा शुरू की गई है और सरकारी स्कूलों में स्मार्ट ड्रेस लागू की गई है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। शिक्षा मंत्री ने उनके उत्साहवर्धन के लिए 15 हजार रुपये की राशि देने की घोषणा की और सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण पर जोर दिया।

Himachal Expands Chemical-Free Farming Mission

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

This Day In History

1948 Formation of WHO: The World Health Organization was founded on 7 April 1948, making this day the annual...

Today, 7 April, 2026 : World Health Day

World Health Day, observed annually on 7 April, marks the founding of the World Health Organization (WHO) in...

Himachal Elections : BJP Promises Strong Comeback

The Bharatiya Janata Party (BJP) is gearing up to take on the Congress at every level in Himachal...

A New Era in Indian Nuclear Energy Begins

India has achieved a significant breakthrough in its nuclear energy programme with the indigenously designed and built Prototype...