शिक्षा मंत्री ने किया जागा माता मंदिर का उद्घाटन

Date:

Share post:

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज जुब्बल उपमंडल की कोट काईना पंचायत में जागा माता मंदिर के नवनिर्मित भवन की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए जागा माता से प्रार्थना की।

मंत्री ने कहा कि हिमाचल देवभूमि के रूप में विश्वभर में प्रसिद्ध है, जहां प्रत्येक स्थान और तत्व में देवी-देवताओं की आस्था और संस्कृति समाहित है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे आधुनिक युग के साथ कदम मिलाकर आगे बढ़ें, लेकिन अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहना भी आवश्यक है, ताकि हमारी समृद्ध परंपराएं आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित रहें।

विकास कार्यों की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जागा माता मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए 15.29 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। कोट काईना पंचायत में वर्तमान सरकार के कार्यकाल के दौरान 6 नई सड़कों का निर्माण हुआ है, जिन पर 4.30 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। इसके अलावा बुशहर क्षेत्र में 18 नई सड़कों का निर्माण किया गया है।

उन्होंने बताया कि 1.56 करोड़ रुपये की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र झड़ग का निर्माण कार्य पूरा किया गया है, जबकि 2.38 करोड़ रुपये की लागत से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सारी का भवन निर्माण कार्य प्रगति पर है। नाबार्ड के तहत हरिजन बस्ती मंढोल से शेलापानी जोहटा सड़क का निर्माण भी जारी है।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में जुब्बल-नावर-कोटखाई क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है और कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ रही हैं। इस अवधि में 175 नई सड़कों का निर्माण किया गया है, जो प्रदेश में सर्वाधिक है। डकैड़ गांव के समीप 17 करोड़ रुपये की लागत से शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।

उन्होंने बताया कि कोटखाई में केंद्रीय विद्यालय की स्वीकृति एक बड़ी उपलब्धि है और इस शैक्षणिक सत्र से पढ़ाई भी शुरू हो चुकी है। साथ ही शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया भी शीघ्र पूरी की जाएगी।

खेलों के महत्व पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि सरकार बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। प्रदेश के 9 खेल छात्रावासों में प्रशिक्षण जारी है, जिनमें ठाकुर रामलाल राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खेल छात्रावास प्रमुख है। यहां वॉलीबॉल, कबड्डी और बैडमिंटन के साथ अब बॉक्सिंग प्रशिक्षण भी शुरू किया जाएगा। इस छात्रावास के लिए 2.27 करोड़ रुपये की लागत से नया भवन निर्मित किया गया है, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

HP to Conduct Census 2027 in Two Digital Phases

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त...

Himachal to Recruit 3,468 Teachers for CBSE Schools

Education Minister Rohit Thakur said the recruitment process for 3,468 teaching posts in CBSE-affiliated government schools of Himachal...

Himachal to Raise VB-G-RAM-G Issue with Centre

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा है कि प्रदेश सरकार ग्रामीण हिमाचल के समग्र विकास के लिए...

एचपीएमसी ने शुरू की ग्रीन बॉटल रिटर्न योजना

पर्यावरण संरक्षण और सतत कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने की दिशा में हिमाचल प्रदेश बागवानी उपज विपणन एवं...