शिमला ग्रीष्मोत्सव में ‘Canvas of The Hills’ का आगाज़

Date:

Share post:

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के तहत इस वर्ष कला और संस्कृति को समर्पित विशेष आकर्षण के रूप में “Canvas of The Hills” कला महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 1 जून 2026 को ऐतिहासिक रिज मैदान, शिमला में शुरू होगा, जहां देशभर के नामी चित्रकार और कलाकार अपनी रचनात्मकता से हिमाचल की प्राकृतिक और सांस्कृतिक छटा को कैनवास पर जीवंत करेंगे।

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि इस अनूठी पहल के तहत कलाकार शिमला के प्रमुख स्थलों, ऐतिहासिक भवनों और मनमोहक प्राकृतिक दृश्यों का प्रत्यक्ष अवलोकन कर लाइव पेंटिंग और स्केचिंग करेंगे। इसके बाद प्रतिभागी कलाकार हिमालयी सौंदर्य को और करीब से समझने के लिए स्पीति घाटी का भी भ्रमण करेंगे। इस कला यात्रा का उद्देश्य हिमाचल की समृद्ध प्राकृतिक और सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर कलात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से प्रस्तुत करना है।

उन्होंने कहा कि “Canvas of The Hills” का उद्देश्य देश के विभिन्न हिस्सों के कलाकारों को एक साझा मंच प्रदान करना, सांस्कृतिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहित करना तथा शिमला की अद्वितीय सुंदरता को कला के माध्यम से व्यापक पहचान दिलाना है। यह आयोजन स्थानीय कला प्रेमियों और पर्यटकों के लिए भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा।

ग्रीष्मोत्सव के अंतर्गत आयोजित यह कला महोत्सव शिमला की पहचान को रंगों, कल्पना और सृजनशीलता के नए आयाम देगा, जिससे शहर की सांस्कृतिक विरासत और अधिक सशक्त रूप में सामने आएगी।

इस महोत्सव में पुणे, जोधपुर, विशाखापट्टनम, असम और शिमला सहित देश के विभिन्न हिस्सों से कलाकार भाग ले रहे हैं। प्रतिभागियों में शिरीष देशपांडे, मनोज सोमन, संदीप खेडकर, नितिन महामुनी, महेंद्र कोंडेकर, सुहासिनी एम. कोंडेकर, राधा सोमन, विनीता पुरोहित लोहरा, गुलजार हुसैन, साई मणिकिरण वेदुरुपर्थी, वामसी किरण पैला, देबप्रिया बेजबरुआह, नक्शदीप सिंह और राजेंद्र मेहता शामिल हैं।

शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026: साहित्य और संस्कृति का संगम

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

एकह पहचान – डॉ. कमल के. प्यासा

डॉ. कमल के. प्यासा - मंडी कुण हा, हाऊं....? केथी हा.... किहाँ हा....? फेर भी तुसा से  परोखे हा हाऊं....,!..... पर मुंझों...

धामी में सड़क, पानी और बिजली व्यवस्था होगी मजबूत

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के धामी स्थित...

CM Sukhu Reviews Disaster Damage in Chamba

CM Sukhu on Thursday visited disaster-affected areas of Chamba district to assess the damage caused by heavy rains...

शिमला में रोजगार अवसर, द ऑर्किड होटल करेगा भर्ती

जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से द ऑर्किड होटल शिमला में सेल्स एग्जीक्यूटिव और हाउसकीपिंग सुपरवाइजर के...