शिमला ग्रीष्मोत्सव 2026: साहित्य और संस्कृति का संगम

Date:

Share post:

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव-2026 के अंतर्गत साहित्य, भाषा और संस्कृति को समर्पित दो विशेष कार्यक्रम—“श्यामला कवि सम्मेलन” तथा “श्यामला मुशायरा”—का आयोजन ऐतिहासिक गेयटी थियेटर, शिमला के सभागार में किया जाएगा।

उपायुक्त शिमला एवं अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव समिति के अध्यक्ष अनुपम कश्यप ने बताया कि ग्रीष्मोत्सव केवल मनोरंजन का मंच नहीं, बल्कि प्रदेश की सांस्कृतिक, साहित्यिक और बौद्धिक विरासत को आगे बढ़ाने का सशक्त माध्यम भी है। उन्होंने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है और ऐसे आयोजन रचनात्मकता, संवेदनशीलता तथा सार्थक संवाद को प्रोत्साहित करते हैं।

श्यामला कवि सम्मेलन का आयोजन 8 एवं 9 जून 2026 को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक गेयटी थियेटर सभागार में किया जाएगा। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कवि पहाड़ी एवं हिंदी भाषाओं में अपनी रचनाओं का पाठ करेंगे। इस दौरान कविता पाठ के साथ-साथ साहित्यिक गोष्ठियों और संवाद सत्रों का भी आयोजन होगा, जिसमें वरिष्ठ एवं युवा रचनाकार एक साथ मंच साझा करेंगे।

इसके उपरांत 10 जून 2026 को प्रातः 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक “श्यामला मुशायरा” का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में प्रतिष्ठित शायरों एवं उभरते रचनाकारों द्वारा उर्दू शायरी, ग़ज़ल, नज़्म आदि की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। यह आयोजन उर्दू साहित्य की समृद्ध परंपरा को सम्मान देने के साथ-साथ सांस्कृतिक विविधता को भी मंच प्रदान करेगा।

अनुपम कश्यप ने कहा कि दोनों ही कार्यक्रम साहित्य प्रेमियों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे, जहां विचारों, भावनाओं और रचनात्मक अभिव्यक्ति का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। उन्होंने साहित्यकारों, विद्यार्थियों, शोधार्थियों एवं आम जनता से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की।

उन्होंने आगे कहा कि ग्रीष्मोत्सव के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, लोक कलाओं और साहित्यिक गतिविधियों के माध्यम से हिमाचल की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा। “संस्कृति की छांव, सृजन का उत्सव” की भावना के अनुरूप यह आयोजन साहित्य और संस्कृति के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगा।

अधिक जानकारी के लिए DC Shimla के आधिकारिक फेसबुक एवं इंस्टाग्राम पेज तथा जिला प्रशासन शिमला की वेबसाइट https://hpshimla.nic.in/ पर उपलब्ध है।

Healthy Baby Competition at Shimla Summer Festival: Apply Online

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

एकह पहचान – डॉ. कमल के. प्यासा

डॉ. कमल के. प्यासा - मंडी कुण हा, हाऊं....? केथी हा.... किहाँ हा....? फेर भी तुसा से  परोखे हा हाऊं....,!..... पर मुंझों...

धामी में सड़क, पानी और बिजली व्यवस्था होगी मजबूत

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार को शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के धामी स्थित...

CM Sukhu Reviews Disaster Damage in Chamba

CM Sukhu on Thursday visited disaster-affected areas of Chamba district to assess the damage caused by heavy rains...

शिमला में रोजगार अवसर, द ऑर्किड होटल करेगा भर्ती

जिला रोजगार कार्यालय शिमला की ओर से द ऑर्किड होटल शिमला में सेल्स एग्जीक्यूटिव और हाउसकीपिंग सुपरवाइजर के...