February 23, 2026

शिमला हॉट वैदर टेबल टैनिस प्रतियोगिता संपन्न

Date:

Share post:

शिमला हॉट वैदर टेबल टैनिस प्रतियोगिता के तीसरे दिन पुरुषों के वर्ग के फाइनल में ए.जी.एच.पी. के अभिषेक जग्गी ने कांगड़ा के अथर्व को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। इसी के साथ अभिषेक ने लगातार तीसरी बार यह प्रतियोगिता जीती। अभिषेक जग्गी ने यह मुकाबला 12-10 11-9, 6-11, 3-11, 11-5 से जीता। इससे पहले सैमी फाइनल में अथर्व ने कांगड़ा के स्वजन्या को 7-11, 11-6, 8-11, 11-6, 11-5 से हराया था, जबकि दूसरे सैमी फाइनल में अभिषेक जग्गी ने कांगड़ा के श्रेयांश को 11-4, 8-11, 6-11, 11-4, 11-5 से हराया था। अभिषेक जग्गी इंदिरा गांधी खेल परिसर में प्रशिक्षण भी ले रहे हैं।

गल्र्ज अंडर 17 वर्ग के फाइनल में मंडी की भावप्रिता ने शिमला की दिशिता नारंग को सीधे सैटों में 11-3, 11-7, 11-3 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया। इसके अलावा ब्वॉयज अंडर 17 वर्ग के फाइनल में कांगड़ा के अथर्व ने कांगड़ा के ही श्रेयांश को 11-9, 11-7, 12-14 व 12-10 से हराकर खिताब अपने नाम किया। गल्र्ज अंडर 19 वर्ग के फाइनल में शिमला की दिशिता नारंग ने चंडीगढ़ की अजंली शर्मा को 11-6, 6-11, 11-9, 11-8 से हराकर जीत दर्ज की। इससे पूर्व इस वर्ग के सैमी फाइनल में चंडीगढ़ की अंजली शर्मा ने शिमला प्रनिका को 11-9, 9-11, 11-7, 11-7 से हराया, जबकि दूसरे सैमी फाइनल में दिशिता नारंग ने कांगड़ा की रुद्रांशी को 11-6, 11-7, 7-11, 11-7 से हराया था।

महिला वर्ग के सैमीफाइनल में मंडी की भावप्रिता ने कांगड़ा की रुद्रांशी को 11-5, 9-11, 15-13, 12-10 व 11-7 से हराया, जबकि चंडीगढ़ की अंजली शर्मा ने शिमला की दिशिता नारंग को 11-6, 11-7, 3-11, 11-8 से हराया। इस वर्ग के क्वाटर फाइनल में भावप्रिता ने प्रनिका को, रुद्रांशी ने सिमरन को, अंजली ने उर्वशी को और दिशिता ने भाग्य गुलेरिया को हराया था।

वैट्रन 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के फाइनल में बी.एस.एन.एल. शिमला के हिमांशु शर्मा ने पी.एन.बी. के मुनीष को 11-9, 7-11, 11-8, 11-9 से हराकर खिताब अपने नाम किया। पुरुष वैट्रन 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के फाइनल में ए.जी.एच.पी. के जसवंत गांगटा ने सोलन के भूपेंद्र वर्मा को 13-11, 8-11, 11-9, 4-11 व 12-10 से हराया, जबकि वैट्रन 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के फाइनल में शिमला के जीता उखल ने चंडीगढ़ के ए.के. मोदगिल को 11-8, 11-9, 11-7 से मात दी और महिला वैट्रन 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के फाइनल में चंडीगढ़ की रमा ने चंडीगढ़ की ही सविता को 11-4, 11-4, 11-5 से हराया और खिताब जीता। ब्वॉयज अंडर-19 वर्ग के फाइनल में कांगड़ा के स्वजन्या ने कांगड़ा के ही श्रेयांश को 11-5, 9-11, 11-7, 9-11, 11-9 से हराया।

शिमला जिला टेबल टैनिस एसोसिएशन के प्रैस सचिव सुदीप महाजन ने बताया कि इंदिरा गांधी खेल परिसर में आयोजित हुई इस प्रतियोगिता के समापन अवसर पर टेबल टैनिस फैडरेशन ऑफ इंडिया के पूर्व वरिष्ठ संयुक्त सचिव यशपाल राणा बतौर मुख्यातिथि उपस्थित हुए। इस मौके पर वीर बहादुर वर्मा, शिमला जिला टेबल टैनिस एसोसिएशन के सचिव अभय लखनपाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सोमनाथ प्रामनिक, अंकुर बहल, अनामिक सूद, भूपेंद्र वर्मा, जसवंत गांगटा, विशाल शर्मा व जरदान गोगोई बतौर विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित हुए।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

“The Quest for Wisdom” का भव्य विमोचन

त्रिभाषीय सूक्ति-संग्रह “The Quest for Wisdom – प्रज्ञाया: अन्वेषणम्” का द्वितीय संस्करण भारतीय नौसेना प्रमुख Dinesh Kumar Tripathi...

Fit India Cycle Drive Highlights CWG 2030 Hopes

India’s sporting ambitions received a major boost as top athletes welcomed the country’s successful bid to host the...

SANVAD 2026 : Nurturing India’s Next-Gen Scientists

The Indian Council of Medical Research (ICMR), under the Department of Health Research, Ministry of Health and Family...

This Day In History

1727 The first Saudi state was established by Muhammad bin Saud, an event now commemorated as Saudi Arabia’s Founding...