शिमला के युवाओं के लिए सुनहरा मौका: सुरक्षा गार्ड व पर्यवेक्षक की भर्ती

Date:

Share post:

शिमला जिला के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार कार्यालय शिमला द्वारा विशेष कैंपस इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है। एसआईएस इंडिया लिमिटेड (SIS India Limited), बिलासपुर में सुरक्षा गार्ड और सुरक्षा पर्यवेक्षक के पदों को भरने के लिए 12 से 17 अक्टूबर 2026 तक यह भर्ती अभियान चलाया जाएगा। जिला रोजगार अधिकारी प्रवीन नगराईक ने बताया कि इन पदों के लिए 19 से 40 वर्ष आयु वर्ग के पुरुष उम्मीदवार पात्र होंगे। शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास या उससे अधिक रखी गई है, हालांकि 10वीं कक्षा में अनुत्तीर्ण (फेल) अभ्यर्थी भी इस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

शारीरिक मापदंडों के अनुसार अभ्यर्थी का शारीरिक रूप से स्वस्थ होना आवश्यक है, जिसमें न्यूनतम लंबाई 168 सेंटीमीटर तथा वजन 52 से 95 किलोग्राम के बीच निर्धारित किया गया है। भर्ती में अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को 18,500 रुपये से लेकर 24,000 रुपये प्रति माह तक का वेतन दिया जाएगा। वेतन के साथ-साथ कर्मचारियों को नियमानुसार ईएसआई (ESI) तथा ईपीएफ (EPF) की सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी।

कैंपस इंटरव्यू का आयोजन शिमला जिला के छह अलग-अलग उप रोजगार कार्यालयों में सुबह 11:00 बजे से किया जाएगा। निर्धारित शेड्यूल के तहत 12 अक्टूबर को उप रोजगार कार्यालय मशोबरा (9805424342), 13 अक्टूबर को सुन्नी (8219367387), 14 अक्टूबर को ठियोग (8894644535), 15 अक्टूबर को कुमारसैन (9817784902), 16 अक्टूबर को रामपुर (9816141250) तथा 17 अक्टूबर को उप रोजगार कार्यालय जुब्बल (8894440166) में इंटरव्यू आयोजित होंगे।

जिला रोजगार अधिकारी ने पात्र युवाओं से इस रोजगार अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए आवेदक का हिमाचल प्रदेश रोजगार पोर्टल (eemis.hp.gov.in) पर ऑनलाइन पंजीकृत होना अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी पहले से पंजीकृत नहीं हैं, वे पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों, बायोडाटा और आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि व समय पर पहुंचना होगा। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी नियोक्ता के मोबाइल नंबर 8558062252 पर संपर्क कर सकते हैं।

Sponsored

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Related articles

Veteran Journalist Raju Santhanam to Deliver Inaugural Prof. Vepa Rao Memorial Lecture in Shimla

Deputy Chief Minister Mukesh Agnihotri to Attend as Chief Guest; Lecture to Honour the Legacy of Eminent Journalism...

This Day In History

1886 U.S. President Grover Cleveland officially dedicated the Statue of Liberty on Liberty Island in New York Harbor, presented...

Today, 28 Oct, 2026 : International Animation Day

Celebrated globally every year on October 28, International Animation Day commemorates the historic public debut of Charles-Émile Reynaud’s...

Resource Management: MNRE Auctions Obsolete E-Waste Items

The Ministry of New and Renewable Energy (MNRE) is driving a focused initiative for the systematic collection, segregation,...