February 26, 2026

शिमला: लोरेटो स्कूल में खेल दिवस संपन्न

Date:

Share post:

लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल, तारा हॉल, शिमला में 27 सितंबर 2025 को वार्षिक खेल समारोह Sports Extravaganza का आयोजन हर्ष और उत्साह के साथ किया गया। इस वर्ष समारोह की थीम थी – Marching Towards Excellence – Chasing Goals and Breaking Limits”, जो छात्रों में उत्कृष्टता और आत्मविकास की भावना को प्रोत्साहित करती है। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 9:30 बजे गिज़ागा टैरेस पर हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि आशीष कोहली (निदेशक, शिक्षा विभाग, हिमाचल प्रदेश) ने भाग लिया। परेड निरीक्षण, ओलंपिक मशाल प्रज्वलन और रंग-बिरंगे मार्च पास्ट के साथ समारोह की शुरुआत हुई। विद्यार्थियों द्वारा योग, कराटे, लेज़ियम, ज़ुंबा, रोलर स्केटिंग आदि आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गईं। वहीं अभिभावकों के लिए टग ऑफ वॉर और रिले बॉल रेस जैसी प्रतियोगिताओं ने वातावरण को रोमांचक बना दिया। मुख्य अतिथि ने बच्चों को प्रेरित करते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की और विद्यालय को आयोजन की सफलता पर बधाई दी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और प्रधानाचार्या ऋतु शर्मा के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। यह आयोजन न केवल खेल प्रतिभा का प्रदर्शन था, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और समर्पण का भी प्रतीक रहा।

नादौन इंटर कॉलेज कबड्डी: कोटशेरा तीसरे स्थान पर

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Total Lunar Eclipse on March 3, 2026

A total lunar eclipse will occur on Tuesday, March 3, 2026 (12 Phalguna, 1947 Saka Era), visible from...

हिमाचल : पाषाण अभिलेख, सन्दर्भ कांगड़ा – डॉ. कमल के.प्यासा

डॉ. कमल के.प्यासा - जीरकपुर, (मोहाली) पिछली बार कुल्लू क्षेत्र के पाषाण अभिलेखों से आपका परिचय करवाया था, अब...

राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च को आयोजित

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 मार्च, 2026 को किया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रकार के मामलों का आपसी...

Dharmani Reviews Technical Education Reforms

Rajesh Dharmani today chaired a review meeting of the Technical Education Department along with officials of the Himachal...