February 27, 2026

शिमला में आपदा जागरूकता दिवस पर भव्य रैली का आयोजन

Date:

Share post:

जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण शिमला की ओर से  4 अप्रैल 1905 को जिला कांगड़ा में आए भयावह भूकंप में जान गंवाने वालों की याद में जिला प्रशासन द्वारा आज आपदा जागरूकता दिवस के तौर पर रैली निकाली गई। उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बच्चों की रैली को हरी झंडी सीटीओ से शेर ए पंजाब तक रवाना किया। लोअर बाजार से होते हुए बच्चों ने नारेबाजी करते हुए लोगों को भूकंप एवं आपदा  को लेकर जागरूक रहने का आह्वान किया।

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि 4 अप्रैल, 2025 को कांगड़ा भूकंप के 120 वर्ष पूरे हुए है । उस दुर्भाग्यपूर्ण घड़ी में विपत्ति-ग्रस्त लोगों की याद में जागरूकता रैली निकाली गई। उन्होंने बताया कि इस दौरान आपदा का शिकार हुए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ आपदा प्रबंधन को लेकर जागरूकता गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। 1905 में भूकंप के दौरान 20 हजार के करीब लोगों ने जान गंवाई थी जबकि एक लाख से भी ज्यादा भवन क्षतिग्रस्त हुए थे।

उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति दोबारा कभी उत्पन्न न हो और इस तरह की आपदा की स्थिति से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन पर विशेष बल दिया जा रहा है ताकि आपदा की स्थिति में नुकसान को कम किया जा सके। इसके अलावा जिलाधीश भवन में सभी कार्यालयों में भूकंप को लेकर  मॉक ड्रिल का भी आयोजन किया गया। इस दौरान एसडीएम शिमला (ग्रामीण) कविता ठाकुर, जिला राजस्व अधिकारी संजीत शर्मा  सहित डीडीएमए के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

State-Level Workshop on UX and Digital Service Delivery

The Department of Digital Technologies and Governance (DDT&G), Himachal Pradesh, in collaboration with the National e-Governance Division (NeGD),...

जनगणना-2027 की तैयारी: मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षित

जनगणना-2027 के प्रथम चरण, मकान सूचीकरण और मकानों की गणना के लिए राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण कार्यक्रम...

Rohit Thakur Pushes Holistic Development in Schools

Education Minister Rohit Thakur today chaired a detailed review meeting with Deputy Directors of School Education (Secondary, Elementary,...

सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण: मातृशक्ति की सुरक्षा

पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशव्यापी सर्वाइकल कैंसर (एचपीवी)...