शिमला में खुशाला फेडरेशन की महिलाएं जूट और चीड़ से बना रहीं स्वरोजगार के उत्पाद

Date:

Share post:

जिला शिमला में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में सरकार के प्रयासों को धरातल पर तीव्रता से उतारा जा रहा है। जिला के क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) खुशाला ने जूट से बने उत्पादों और चीड़ के पत्तियों के उत्पादों को तैयार करके अपने स्वरोजगार को सुनिश्चित करना शुरू कर दिया है।

फेडेरशन के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को उपायुक्त अनुपम कश्यप से उनके कार्यालय में भेंट की।उपायुक्त ने फेडरेशन की ओर से तैयार किए जा रहे उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि इन उत्पादों में स्थानीय कच्चे माल का इस्तेमाल करें ताकि ईको फ्रेडली प्रणाली विकसित हो सके। उन्होंने सुझाव दिया कि बनार के पेड़ की रस्सी का इस्तेमाल जूट के बैग के हैंडल बनाने के लिए करना चाहिए। इस सुझाव को फेडरेशन ने स्वीकार करते हुए कहा कि अब सभी 

नए जूट के उत्पादों में बनार की रस्सी को इस्तेमाल किया जाएगा।उपायुक्त ने कहा कि क्लस्टर लेवल फेडरेशन खुशाला बेहतर कार्य कर रही है और उनके स्थानीय उत्पादों को बाजारों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास करेगा। इसके अलावा उत्पादों की गुणवत्ता और पैकिंग बेहतरीन करने की दिशा में भी निर्देश दिए गए है ताकि अधिक से अधिक लोग इन उत्पादों को खरीद सके।

जिला प्रशासन जल्द ही इनके लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित करेगा ताकि यह महिलाएं अत्याधुनिक मशीनों का उपयोग और मार्केटिंग तकनीकों को सीख सके। इस दौरान एडीएम प्रोटोकॉल ज्योति राणा, क्लस्टर लेवल फेडरेशन खुशाला की प्रधान प्रेरणा, महासचिव विमला शर्मा सहित अन्य गणमान्य भी मौजूद रहे।

एक हजार महिलाए फेडरेशन से जुड़ी
टूटु विकास खंड के तहत क्लस्टर लेवल फेडरेशन खुशाला में अभी तक 1009 के करीब महिलाएं जुड़ी हुई। इसमें 110 स्वंय सहायता समूह हैं। महिलाएं स्थानीय उत्पादों को तैयार करके अपनी अजीविका कमा रही हैं। एनआरएलएम के मिशन एक्जीक्यूटिव कुशाल सिंह ने कहा कि क्लस्टर स्तर पर सभी समूह एक जुट होकर जूट और चीड़ की पत्तियों से उत्पाद तैयार कर रहे हैं। इन्हे बाजार मुहैया करवाने और अन्य चुनौतियों से निपटने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करवाई जा रही है।

यह उत्पाद किए जा रहे तैयार
जूट के माध्यम से लेपटाॅप बैग, कांफ्रेंस बैग, फाईल फोल्डर, लंच बाक्स बैग आदि तैयार किया जा रहे हैं। इसके अलावा, चीड़ की पत्तियों से डेकोरेशन के उत्पाद, हाॅटकेस, पेन स्टैंड, कोस्टर, प्लेसमेंट ट्रे, बाॅस्कट, बाउल, मिनी चेस्ट और हैंगिग लैंप आदि तैयार किए जा रहे है।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

Keekli Bureau
Keekli Bureau
Dear Reader, we are dedicated to delivering unbiased, in-depth journalism that seeks the truth and amplifies voices often left unheard. To continue our mission, we need your support. Every contribution, no matter the amount, helps sustain our research, reporting and the impact we strive to make. Join us in safeguarding the integrity and transparency of independent journalism. Your support fosters a free press, diverse viewpoints and an informed democracy. Thank you for supporting independent journalism.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

Himachal’s Green Drive: 25 E-Buses Hit the Road

Himachal Pradesh took another major stride toward clean, sustainable public transit today as CM Sukhu virtually flagged off...

ठियोग का महाअभियान: सुरक्षित सड़कें, समृद्ध भविष्य

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दो दिवसीय प्रसिद्ध ठियोग उत्सव के समापन समारोह में...

From AIIMS Pioneer to New Frontiers: ‘Rheumatology Essentials’ Unveiled

Union Minister and veteran medical professor Dr. Jitendra Singh unveiled “Rheumatology Essentials”—a practical guidebook authored by India's rheumatology...

रिहाली मेला: 130 करोड़ की सड़कें, 10 बीघा ज़मीन और एक ऐतिहासिक पहल

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने देवठी (शिलाघुंड) में ग्रहणेश्वर मेला कमेटी द्वारा आयोजित रिहाली...