April 5, 2026

शिमला में मतदाता जागरूकता के लिए विशेष कार्यक्रम होंगे आयोजित : अनुपम कश्यप

Date:

Share post:

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने जानकारी देते हुए बताया कि जिला शिमला में मतदाताओं में जागरूकता प्रदान करने के उद्देश्य से चुनाव पाठशाला और इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब की गतिविधियाँ आयोजित की जाएगी। इस संदर्भ में उन्होंने जिला के सभी उपमंडलाधिकारी सह निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह के प्रथम शनिवार को सभी मतदान केंद्रों पर ‘चुनाव पाठशाला’ और तृतीय शनिवार को सभी शिक्षण संस्थानों में ‘इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब’ की गतिविधियां अनिवार्य रूप से आयोजित की जाएंगी। यह पहल मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हिमाचल प्रदेश के दिशा-निर्देशों के अनुरूप है, वह स्वयं भी कुछ शिक्षण संस्थानों का दौरा कर इन गतिविधियों का अवलोकन करेंगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला ने संबंधित सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, नायब तहसीलदार (निर्वाचन), निर्वाचन कानूनगो को निर्देशित किया है कि वह अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में इन कार्यक्रमों के सफल आयोजन को सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त, जिला निर्वाचन कार्यालय ने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, उच्च शिक्षा उपनिदेशक तथा सभी आईटीआई संस्थानों के प्राचार्यों को भी निर्देशित किया है कि वह अपने संस्थानों में कार्यरत  इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब इकाइयों के माध्यम से छूटे हुए मतदाताओं के पंजीकरण हेतु विशेष कार्यक्रम आयोजित करें। यह पहल मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाने, युवा वर्ग को चुनाव प्रक्रिया से जोड़ने और लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करने के उद्देश्य से की जा रही है।

Daily News Bulletin

Nurturing Creativity – Keekli Charitable Trust, Shimla

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related articles

अंतरपीढ़ीगत बंधन मजबूत करने कार्यक्रम का आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जांगला में जिला कल्याण अधिकारी कार्यालय शिमला के द्वारा अंतरपीढ़ीगत बंधन को बढ़ावा देने...

HP Rajya Chayan Aayog Declares Merit List

Himachal Pradesh Rajya Chayan Aayog, Hamirpur has announced the result of the Computer Based Screening Test for 425...

State Boosts Rural Economy Through Dairy Benefits

Under the guidance of Chief Minister Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, the Himachal Pradesh government is actively working to...

नन्हें कदम, बड़ा भविष्य: Children of the State सम्मानित

उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने शनिवार को दो Children of the State बच्चों, अमृत वर्मा और मोक्षित शर्मा,...