जाखू आने वाले पर्यटकों और स्थानीय यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शिमला के जाखू रोपवे पर एक आपातकालीन मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिला राजस्व अधिकारी शिवानी भारद्वाज के नेतृत्व में हुए इस अभ्यास में एनडीआरएफ और अन्य आपातकालीन सेवाओं ने मिलकर काम किया।
मॉक ड्रिल के दौरान ट्रॉली रुकने जैसी संभावित तकनीकी खराबी की स्थिति पैदा की गई, जिसमें एनडीआरएफ के छह जवानों ने तत्परता दिखाते हुए २०० मीटर दूर फँसे दो पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इस दौरान अधिकारियों ने आपात स्थिति से निपटने के लिए बनाए गए प्रोटोकॉल और त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र का मूल्यांकन किया। रोपवे प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए रोपवे में ऑटोमैटिक पावर बैकअप की पूरी व्यवस्था है।
11वां राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस: हिमाचल में ‘एम्स आयुर्वेद’ की तैयारी


